BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 28, 2023, 1:06 pm
BIG NEWS : चीताखेड़ा में नर नारायण सेवा समिति करेगी पक्षी निवास टॉवर का निर्माण, कल संतों के सान्निध्य में होगा भूमिपूजन, धर्मप्रेमी जनता से की सहभागी बनने की अपील, पढ़े कमलेश मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। गांव में नर नारायण सेवा समिति महामाया आवरी माता जी में पक्षी निवास टॉवर का निर्माण करवा रही है। इस पक्षी निवास टॉवर का 29 नवंबर को सुबह 8.30 बजे संत पंडित हरिओम पाराशर धुँधड़का (मंदसौर) व पंडित निरंजन शर्मा गादोला (राज), पंडित घीसालाल नागदा नवलपुरा के सान्निध्य में भूमिपूजन किया जाएगा। भूमिपूजन कार्यक्रम के बाद स्नेह भोज का आयोजन होगा। नर नारायण सेवा समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने क्षेत्र की धर्मप्रेमी जनता से इस पुनीत कार्य में पधारकर सहभागी बनने और निर्माण कार्य को नई दिशा प्रदान करने की अपील की है। 

10 लाख रुपये की लागत से होगा निर्माण-
ग्राम चीताखेड़ा के आंवरी माता मंदिर परिसर में नर नारायण सेवा समिति व सभी जीव दया प्रेमियों के सहयोग से पक्षी निवास टॉवर का निर्माण करवाया जा रहा है। इस टॉवर के निर्माण में करीब 10 लाख रूपये की लागत आएगी। 

निःस्वार्थ भाव से करते हैं दुखियों की सेवा-
आपकों बता दें कि ग्राम चीताखेड़ा में स्थित आंवरी माता का मंदिर चमत्कारिक मंदिर है। यहां लकवा जैसे गंभीर रोगों से ग्रसित मरीजों को राहत मिलती है। माता राणी के आशीर्वाद से यहां पहुंचने वाले प्रत्येक मरीज के स्वास्थ्य में सुधार होता है। नर नारायण सेवा समिति के पदाधिकारी व सदस्य भी प्रत्येक रविवार को यहां पहुंचकर मरीजों की सेवा करते हैं। यहां खास बात यह है कि सेवा का यह क्रम निरंतर कई वर्षों से जारी है लेकिन समिति के सदस्य इस पुनीत कार्य का कोई प्रचार-प्रसार नहीं करते हैं ना ही इस सेवा कार्य का कोई फोटो खींचा जाता है। समिति सदस्य निःस्वार्थ भाव से दुखियों की सेवा करते हैं। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE