BREAKING NEWS
KHABAR : 3 जुलाई को इंदौर आएंगे सीएम, मध्यप्रदेश की.. <<     KHABAR : डॉक्टर्स डे और सीए डे पर चिकित्सकों व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा थाना परिसर में राजस्व-पुलिस का.. <<     KHABAR : मप्र-राजस्थान के 12 जिलों तक पहुंचे चीते,.. <<     KHABAR : पुण्य बढ़ाने और पाप घटाने का केंद्र है.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में 200 हेक्टेयर में बनेगा.. <<     KHABAR : जेएसजी उड़ान ने मेधावी विद्यार्थियों का.. <<     KHABAR : फायर सेफ्टी में लापरवाही पर डीसी कोचिंग.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : खनिज माफियाओं पर कसा शिकंजा, चार वाहन.. <<     देवास में प्रशासन का बड़ा एक्शन, फायर सेफ्टी.. <<     KHABAR : सेवा से नए सत्र का आगाज, इनरव्हील डायमंड.. <<     नशे के सौदागर पर बड़ा वार, मंदसौर पुलिस का.. <<     वैष्णो देवी से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर,.. <<     VIDEO NEWS: 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG NEWS : ग्राम पंचायत बसेड़ी भाटी के सरपंच के गृह.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नगर पालिका विवाद पर कांग्रेस का डैमेज.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 29, 2023, 6:12 pm
KHABAR : भारतीय डाक विभाग की दुर्घटना पॉलिसी में 10 लाख तक का क्लेम, अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में प्रतिदिन मुहैया कराई जाएगी इतनी राशि, पढ़े खबर  

Share On:-

सीहोर। भारतीय डाक विभाग की इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में 396 रुपये सालाना की कीमत पर दुर्घटना पॉलिसी जारी की है। इस बीमा पॉलिसी में दुर्घटना मृत्यु स्थाई विकलांगता, आंशिक विकलांगता होने अथवा घटना में अंग-भंग होने या लकवा होने की स्थिति में दस लाख रुपए तक का क्लेम प्रदान किया जायेगा। दुर्घटना का शिकार होने पर अस्पताल में भर्ती बीमाधारक को आईपीडी इलाज के खर्च के लिए 60 हजार रुपये और मरहम पट्टी की जाने अथवा ओपीडी में इलाज की स्थिति में 30 हजार रुपये की राशि मुहैया कराई जाएगी। अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में 60 हजार रुपये के अतिरिक्त 10 दिनों तक एक हजार रुपए भी प्रतिदिन दिए जाएंगे।
बीमाधारक का परिवार अन्य शहर में रहता है तो उसके आने के लिए अधिकतम 25 हजार रुपए तक का टिकट खर्चा भी दिया जायेगा और दुर्भाग्य से बीमा धारक की मृत्यु हो जाती है तो पॉलिसी के तहत 5 हजार रुपए अंतिम क्रियाक्रम के लिए दिए जाने का प्रावधान भी रखा गया है। इसके साथ ही बीमा धारक की मृत्यु होने पर बीमा राशि दस लाख रुपये के अतिरिक्त बच्चों की पढाई के लिए एक लाख रुपये अलग से देने का प्लान है। योजना को लेकर भारतीय डाक विभाग द्वारा जगह-जगह डाक घरों में मेगा कैंप का आयोजन किया जायेगा। यह सुविधा किसी भी नज़दीकी डाक घर में पोस्टमैन द्वारा ली जा सकती है। ऐसे में आमजन अधिक से अधिक संख्या में अपने नजदीकी डाकघर में संपर्क कर बीमा करवायें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE