नीमच। नगर पालिका परिषद में बुधवार को नेता प्रतिपक्ष योगेश प्रजापति और पार्षद प्रतिनिधि शराफत हुसैन के बीच हुए घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच एवं समीक्षा के लिए जिला कांग्रेस कमेटी ने तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने बताया कि समिति में डॉ. पृथ्वी सिंह वर्मा, एडवोकेट महेश पाटीदार और संदीप चौधरी को शामिल किया गया है। समिति अगले पांच दिनों में अपनी जांच रिपोर्ट जिला कांग्रेस कमेटी एवं जिला अनुशासन समिति को सौंपेगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।