BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आज से पूरे देश में लागू हुआ वीबी जी राम जी.. <<     BIG NEWS : 30 जुलाई को दतिया विधानसभा उपचुनाव, 3 अगस्त.. <<     KHABAR : तेज बारिश में मकान की छत ढही, दूसरे घर पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ऑपरेशन विश्वास के तहत 100 गुम मोबाइल लौटाए,.. <<     KHABAR : 3 जुलाई को इंदौर आएंगे सीएम, मध्यप्रदेश की.. <<     KHABAR : डॉक्टर्स डे और सीए डे पर चिकित्सकों व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा थाना परिसर में राजस्व-पुलिस का.. <<     KHABAR : मप्र-राजस्थान के 12 जिलों तक पहुंचे चीते,.. <<     KHABAR : पुण्य बढ़ाने और पाप घटाने का केंद्र है.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में 200 हेक्टेयर में बनेगा.. <<     KHABAR : जेएसजी उड़ान ने मेधावी विद्यार्थियों का.. <<     KHABAR : फायर सेफ्टी में लापरवाही पर डीसी कोचिंग.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : खनिज माफियाओं पर कसा शिकंजा, चार वाहन.. <<     देवास में प्रशासन का बड़ा एक्शन, फायर सेफ्टी.. <<     KHABAR : सेवा से नए सत्र का आगाज, इनरव्हील डायमंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 29, 2023, 7:54 pm
KHABAR : अतिरिक्त पल्स पोलियो अभियान के क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक संपन्न, पढ़े खबर 

Share On:-

विदिशा। कलेक्टर उमाशंकर भार्गव की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक कलेक्ट्रेट के बेतवा सभा कक्ष में संपन्न हुई है। बैठक में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान एसएनआईडी 10 दिसंबर से 12 दिसंबर 2023 तक आयोजित किया जाना है का क्रियान्वयन सुव्यवस्थित रूप से हो सके इसके लिए संबंधित अधिकारी, कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि शुन्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को शत प्रतिशत पोलियो की खुराक दी जाना सुनिश्चित करें।
कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने बैठक में कहा कि पल्स पोलियो अभियान अंतर्गत जिले में शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को चिन्हित कर शत प्रतिशत पोलियो की खुराक दिया जाना सुनिश्चित करें इसके लिए ग्राम स्तरीय अमले के द्वारा माइक्रो प्लान तैयार कर कार्यों का क्रियान्वयन किया जाए कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे का विशेष ध्यान रखें।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर डीके शर्मा ने पल्स पोलियो अभियान के संबंध में बताया कि सभी विकासखंडों से अपने-अपने ग्राम स्तरीय माइक्रो प्लान भेजने हेतु निर्देशित किया गया है।
डब्लूएचओ के एसएमओ डॉक्टर सागर जावेदी ने सभी खंड स्तरीय अधिकारी, कर्मचारियों को अच्छी तरह से सर्वे कर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों की सूची तैयार करने हेतु एवं कार्यक्रम की सघन मॉनिटरिंग का सुझाव दिया जिससे कोई बच्चा जीरो से पांच वर्ष तक का वंचित न रहे।
बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ योगेश तिवारी, जिला टीकाकरण डॉक्टर डीके शर्मा, डबलूएओ के एसएमओ डॉ सागर जावेदी सुमित अन्य विभागों के अधिकारी, खंड चिकित्सा अधिकारी बीईई, बीपीएम बीसीएम उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE