BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आज से पूरे देश में लागू हुआ वीबी जी राम जी.. <<     BIG NEWS : 30 जुलाई को दतिया विधानसभा उपचुनाव, 3 अगस्त.. <<     KHABAR : तेज बारिश में मकान की छत ढही, दूसरे घर पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ऑपरेशन विश्वास के तहत 100 गुम मोबाइल लौटाए,.. <<     KHABAR : 3 जुलाई को इंदौर आएंगे सीएम, मध्यप्रदेश की.. <<     KHABAR : डॉक्टर्स डे और सीए डे पर चिकित्सकों व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा थाना परिसर में राजस्व-पुलिस का.. <<     KHABAR : मप्र-राजस्थान के 12 जिलों तक पहुंचे चीते,.. <<     KHABAR : पुण्य बढ़ाने और पाप घटाने का केंद्र है.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में 200 हेक्टेयर में बनेगा.. <<     KHABAR : जेएसजी उड़ान ने मेधावी विद्यार्थियों का.. <<     KHABAR : फायर सेफ्टी में लापरवाही पर डीसी कोचिंग.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : खनिज माफियाओं पर कसा शिकंजा, चार वाहन.. <<     देवास में प्रशासन का बड़ा एक्शन, फायर सेफ्टी.. <<     KHABAR : सेवा से नए सत्र का आगाज, इनरव्हील डायमंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 29, 2023, 8:20 pm
REPORT : जिला कलेक्टर के निर्देश पर उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास ने रबी मौसम की फसलों की स्थिती एवं उर्वरक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भ्रमण, पढ़े खबर 

Share On:-

झाबुआ। जिला कलेक्टर तन्वी हुड्डा के निर्देशानुसार बीते दिनो जिले में हुई रबी मौसम की वर्षा से रबी फसलों की स्थिती एवं उर्वरक व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास जिला झाबुआ एनएस रावत द्वारा विकासखण्ड पेटलावद के विभिन्न ग्रामो का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान सहकारी समितियो, नगद विक्रय केन्द्र तथा निजी उर्वरक विकय प्रतिष्ठानो का भी अवलोकन किया गया। अवलोकन के दौरान सहकारी एवं निजी क्षेत्र मे प्रर्याप्त मात्रा में उर्वरकों का भण्डारण होकर वितरण कार्य सुचारू रूप से संचालित पाया गया।

रावत द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरन कृषको से रूबरू होकर उनकी आवश्यकता के अनुरूप उर्वरक का उठाव करने की सलाह दी गई एवं कृषको को बताया गया कि जिले की सभी सहकारी समितियो एवं निजी क्षेत्र में प्रर्याप्त मात्रा मे उर्वरको का भण्डारण है। कृषि विभाग द्वारा जिले के कृषको से अपील की गई है कि अपनी आवश्यकतानुसार नजदिकी उर्वरक वितरण केन्द्र से उर्वरक का उठाव करे। नगद विक्रय केन्द्र से पावती की मूल प्रति एवं आधार कार्ड एवं सहकारी समितियों से परमिट पर उर्वरक क्रय कर सकते है। निरीक्षण के दौरान एसएस रावत, सहायक संचालक कृषि एवं स्थानीय कृषि विभाग एवं मार्केटिंग संस्था के कर्मचारी भी उपस्थित रहे ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE