उज्जैन। इंजीनियरिंग कॉलेज में 3 दिसम्बर को होने वाली मतगणना से पहले तराना के स्ट्रांग रूम की सील में नमी पाई गई। मामले में कलेक्टर उज्जैन ने जांच के दौरान सील में नमी पाई थी। जिसके बाद कांग्रेस अभिकर्ता को बुलाकर अतिरिक्त सील की गई।
इंजीनियरिंग कालेज में बुधवार को तराना स्ट्रांग रूम के बाहर लगी सील में नमी पाई जाने के बाद स्ट्रांग पर आला अधिकारी पहुंचे थे। मामले में पता चला कि स्ट्रांग रूम के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने आरओ को सूचित किया था की तराना के स्ट्रांग रूम में लगी सील में नमी है। खबर मिलने के बाद उज्जैन कलेक्टर कुमार पुरषोत्तम भी तत्काल वहां पहुंचे और कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार को इंजीनियरिंग कॉलेज मतगणना स्थल पर बुलाया । मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विवेक गुप्ता ने आरोप लगाया कि महापौर चुनाव में हुई मिली भगत के बाद स्ट्रांग रूम की सील में नमी मिलने में साजिश की आशंका है। स्ट्रांग रूम पर निर्वाचन अधिकारी द्वारा अतिरिक्त स सील लगाई गई। इस पर विधायक महेश परमार ने आशंका जताई है कि स्ट्रांग रूम का मतगणना कक्ष से दूर होना व बारिश नमी का कारण बताते हुए अतिरिक्त सील लगाना, निर्वाचन अमले के कामकाज पर प्रश्न चिन्ह लगा रहा है। और किसी गड़बड़ी की ओर आशंकित कर रहा है। घटना के बाद प्रत्याशी महेश परमार के अधिकृत 2 व्यक्ती स्वीकृत किए हैं जो मशीन के साथ कक्ष तक जाएंगे। विधायक परमार ने मांग की है कि तराना स्ट्रांग रूम की अतिरिक्त सुरक्षा एवं पारदर्शिता के साथ पुख्ता व्यवस्था हो।
पुरे मामले में कलेक्टर कुमार पुरषोत्तम ने बताया कि सीआरपीएफ के जवान ने शिकायत आरो को की थी जिसके बाद सील पर अतिरिक्त सील की गई है।