BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आज से पूरे देश में लागू हुआ वीबी जी राम जी.. <<     BIG NEWS : 30 जुलाई को दतिया विधानसभा उपचुनाव, 3 अगस्त.. <<     KHABAR : तेज बारिश में मकान की छत ढही, दूसरे घर पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ऑपरेशन विश्वास के तहत 100 गुम मोबाइल लौटाए,.. <<     KHABAR : 3 जुलाई को इंदौर आएंगे सीएम, मध्यप्रदेश की.. <<     KHABAR : डॉक्टर्स डे और सीए डे पर चिकित्सकों व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा थाना परिसर में राजस्व-पुलिस का.. <<     KHABAR : मप्र-राजस्थान के 12 जिलों तक पहुंचे चीते,.. <<     KHABAR : पुण्य बढ़ाने और पाप घटाने का केंद्र है.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में 200 हेक्टेयर में बनेगा.. <<     KHABAR : जेएसजी उड़ान ने मेधावी विद्यार्थियों का.. <<     KHABAR : फायर सेफ्टी में लापरवाही पर डीसी कोचिंग.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : खनिज माफियाओं पर कसा शिकंजा, चार वाहन.. <<     देवास में प्रशासन का बड़ा एक्शन, फायर सेफ्टी.. <<     KHABAR : सेवा से नए सत्र का आगाज, इनरव्हील डायमंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 30, 2023, 10:53 am
KHABAR : शहर में 3 दिसम्बर को होने वाली मतों की गणना की तैयारियां अंतिम चरण में, मतगणना संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को दी, मतगणना में तेजी के लिए टेबलों की संख्या बढ़ाई, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। शहर में 3 दिसम्बर को होने वाली विधानसभा निर्वाचन के मतों की गणना की व्यापक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मतगणना संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी देने के लिये आज यहां कलेक्टर कार्यालय में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी ने की।

इस मौके पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र रघुवंशी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी द्वारा मतगणना के लिये की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि मतगणना में तेजी के लिए भारत निर्वाचन आयोग के अनुमोदन के पश्चात टेबलों की संख्या बढ़ाई गई है। मतगणना अभिकर्ता की भूमिका एवं उत्तरदायित्व की जानकारी दी गई। बताया गया कि मोबाईल आदि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। बताया गया कि मतगणना नेहरू स्टेडियम में 3 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगी। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती शुरू की जायेगी, इसके बाद ईव्हीएम के माध्यम से मतों की गिनती प्रारंभ होगी। सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों के लिये अलग-अलग मतगणना कक्ष बनाये गये हैं। मतगणना के लिये मतगणना सुपरवाइजर, मतगणना सहायक तथा माइक्रो आब्जर्वर की नियुक्ति की गई हैं। इनके प्रथम चरण का प्रशिक्षण संपन्न हो चुका है। प्रशिक्षण का दूसरा चरण 30 नवम्बर को होगा। इसी तरह डाक मतपत्रों की गिनती करने वाले कर्मियों को भी प्रशिक्षित किया जा रहा हैं। प्रत्येक टेबल के लिये मतगणना दल बनाये गये हैं। इसके अलावा रिजर्व में भी कर्मचारियों की नियुक्ति की गई हैं। मतगणना के अलावा अन्य कार्यों के लिये नोडल अधिकारी भी नियुक्त किये गये हैं।

बैठक में बताया गया कि ईव्हीएम से विधानसभा क्षेत्र देपालपुर में 16, इंदौर-1 में 16, इंदौर-2 में 21, इंदौर-3 में 14, इंदौर-4 में 14, इंदौर-5 में 20, डॉ. अम्बेडकर नगर महू में 14, राऊ में 14 तथा विधानसभा क्षेत्र सांवेर में 16 टेबलों पर एक साथ मतों की गणना की जायेगी। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र देपालपुर में 3 टेबलों पर डाक मतपत्रों की गिनती की जायेगी। इसी प्रकार डाक मतपत्रों की गिनती के लिये इंदौर-1, इंदौर-2, इंदौर-3, इंदौर-4, डॉ. अम्बेडकर नगर महू तथा सांवेर विधानसभा क्षेत्र में चार-चार टेबले लगायी गई हैं। इंदौर-5 तथा राऊ विधानसभा क्षेत्र के लिये डाक मतपत्रों की गिनती पांच-पांच टेबलों पर होगी।

इस तरह जिले में 9 विधानसभा क्षेत्रों में ईव्हीएम की मतों की गणना 145 टेबलों पर तथा डाक मतपत्रों की गिनती 37 टेबलों पर की जायेगी। पूर्व में 126 टेबलों पर ईव्हीएम के माध्यम से मतों की गणना की जाना थी। कुल 19 टेबलों की संख्या बढ़ाई गई है। इसी तरह डाक मतपत्रों की गिनती के लिये भी 28 टेबले बढ़ाई गई है। पूर्व में 9 टेबलों पर डाक मतपत्रों की गिनती की जाना थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE