BREAKING NEWS
गांवदेवरी खवासा में हर्षोल्लास से मना 80वां.. <<     KHABAR : दूदरसी में उत्साह से मनाया स्वतंत्रता.. <<     KHABAR : ग्राम पंचायत दूदरसी में 15 अगस्त.. <<     KHABAR : शाजापुर में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया.. <<     VIDEO NEWS: MP के युवाओं के लिए CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     VIDEO : 23 साल बाद MP में होने जा रहा बड़ा फैसला!.. <<     KHABAR : कसरावद में हर्षाेल्लास से मनाया गया 80वां.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में गरिमामय माहौल में मना 80वां.. <<     BIG NEWS : शहीदों को नमन, तिरंगे को सलाम, नीमच के.. <<     तराना में नाली निर्माण पर उठे सवाल, जेडी ऑफिस.. <<     रामपुरा में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या.. <<     KHABAR : मनासा में हर्षाेल्लास से मनाया गया 80वां.. <<     KHABAR : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 2, 2023, 7:08 pm
BIG BREAKING : नीमच जिले का चीताखेड़ा-घसुंडी जागीर मार्ग और शाम का वक्त, जब बाइक पर सवार होकर निकले युवक तो सामना हुआ पिकअप वाहन से, फिर भीषण हादसे के बाद मौके पर मच गई अफरा तफरी, सूचना मिलते ही दौड़ी एम्बुलेंस, दुर्घटना में 18 साल के अरविन्द की हुई मौत, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ आसिफ अली की खबर

Share On:-

नीमच। जिले के चीताखेड़ा और घसुंडी जागीर के बीच गांव भड़क सनावदा में शाम 5 बजे करीब मोटरसाइकिल और पिकअप के बीच हुई भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की दुखद मौत हो गई है और दो युवा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामकिशन पडियार, अरविंद पडियार और देवकिशन मीणा जो की राजस्थान के जाखमिया के रहने वाले हैं, अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर उड़नखेड़ा जा रहे थे। तभी उनकी टक्कर पिकअप से हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना के आधार पर तुरंत एंबुलेंस बुलाई गई। तीनों को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय लाया गया। दुर्घटना में 18 वर्षीय अरविंद पिता फुरूलाल पडियार की मौत हो गई है। जिसका शव मोर्चरी में रखवाया गया है। घायल रामकिशन और देवकिशन का उपचार जिला चिकित्सालय नीमच पर जारी है। मृतक अरविंद पडियार का पोस्टमार्टम सुबह होगा। समाचार लिखे जाने तक दुर्घटना में पीड़ित पक्ष के परिजन जिला अस्पताल नहीं पहुंच पाए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE