नीमच। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर चौकन्ना बालाजी के यहाँ अभी शाम को 05 बजे के लगभग ट्रक ने पैदल जा रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बुजुर्ग व्यक्ति को पांव और शरीर पर गंभीर चोट आई हैं। वहीं एक्सीडेंट के बाद ड्राईवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम को 05 बजे के करीब पैदल घर जा रहे भंवरसिंह सोलंकी पिता छोटूलाल सोलंकी उम्र लगभग 60 वर्ष को ट्रक क्रमांक एमपी 44 एचए 0535 के चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग व्यक्ति भंवरसिंह के पैर पर गंभीर चोट आई हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से ट्रक छोड़कर फरार हो गया। वहीं मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस को सूचना दी। जिसके बाद घायल को जिला चिकित्सालय उपचार के लिए लाया गया। मौके पर पुलिस भी पहुंची और ट्रक को जप्त कर मामला जाँच में लिया।