BREAKING NEWS
BIG NEWS : जवानों की कदमताल, बच्चों की प्रस्तुतियां.. <<     मनासा में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<     गांवदेवरी खवासा में हर्षोल्लास से मना 80वां.. <<     KHABAR : दूदरसी में उत्साह से मनाया स्वतंत्रता.. <<     KHABAR : ग्राम पंचायत दूदरसी में 15 अगस्त.. <<     KHABAR : शाजापुर में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया.. <<     VIDEO NEWS: MP के युवाओं के लिए CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     VIDEO : 23 साल बाद MP में होने जा रहा बड़ा फैसला!.. <<     KHABAR : कसरावद में हर्षाेल्लास से मनाया गया 80वां.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में गरिमामय माहौल में मना 80वां.. <<     BIG NEWS : शहीदों को नमन, तिरंगे को सलाम, नीमच के.. <<     तराना में नाली निर्माण पर उठे सवाल, जेडी ऑफिस.. <<     रामपुरा में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या.. <<     KHABAR : मनासा में हर्षाेल्लास से मनाया गया 80वां.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 5, 2023, 11:08 am
BIG BREAKING : नीमच जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, इको कार में सवार थे परिवार के 7 लोग, जैसे ही पहुंचे मंदसौर-नयागांव फोरलेन के मालखेड़ा फंटे तो हो गई ये बड़ी अनहोनी, दुर्घटना की  सूचना मिलते ही मातम में बदली खुशियां, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ आसिफ अली की खबर

Share On:-

नीमच। शहर के मंदसौर-नयागांव फोरलेन पर मालखेड़ा फंटे से कुछ दूर एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। जिसके बाद दुर्घटना में एक बालक की मौत हो गई। वहीं 05 लोग गंभीर घायल हो गए। कार में 07 लोग सवार थे और सभी पिपलिया मंडी के पास गांव में आयोजित किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। मृतक और घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय नीमच लाया गया हैं। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के फोरलेन स्थित मालखेड़ा फंटे के कुछ ही दूरी पर यह भीषण दुर्घटना हुई हैं। चित्तौड़गढ़ जिले के झापाखेड़ी निवासी 07 लोग इको कार से पिपलिया मंडी के अम्बाह गांव में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में जा रहे थे। तभी अचानक फोरलेन पर मालखेड़ा फंटे से कुछ दुरी पर कार की स्टेयरिंग फेल हो गई और कार पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद एम्बुलेंस को सूचना दी गई। सभी को जिला अस्पताल नीमच लाया गया। डॉक्टर ने चेकअप के बाद 13 साल के सोनू पिता रूपलाल निवासी झापाखेड़ी जिला चित्तौड़गढ़ को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में 05 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE