गुना। जिले में बे मौसम बारिश का दौरा जारी है। बारिश होने से किसानों के चेहरे तो खिले नजर आ रहे है लेकिन म्याना क्षेत्र में एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। यहां रेलवे अंडरब्रिज में बारिश का पानी भर गया है। अंडरब्रिज में बरसात का पानी जमा होने से आवागमन के लिए वाहन चालकों व पैदल चलने वाले नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोचिंग जाने वाले स्कूली बच्चों को भी इसी रास्ते से गुजरने में कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड रहा है। रेलवे ने एक अन्य अंडरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू किया है, लेकिन वर्तमान में लोगों को इसी रास्ते का उपयोग कर आवागमन करना पड़ रहा है। जिम्मेदार विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।