BREAKING NEWS
गांवदेवरी खवासा में हर्षोल्लास से मना 80वां.. <<     KHABAR : दूदरसी में उत्साह से मनाया स्वतंत्रता.. <<     KHABAR : ग्राम पंचायत दूदरसी में 15 अगस्त.. <<     KHABAR : शाजापुर में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया.. <<     VIDEO NEWS: MP के युवाओं के लिए CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     VIDEO : 23 साल बाद MP में होने जा रहा बड़ा फैसला!.. <<     KHABAR : कसरावद में हर्षाेल्लास से मनाया गया 80वां.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में गरिमामय माहौल में मना 80वां.. <<     BIG NEWS : शहीदों को नमन, तिरंगे को सलाम, नीमच के.. <<     तराना में नाली निर्माण पर उठे सवाल, जेडी ऑफिस.. <<     रामपुरा में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या.. <<     KHABAR : मनासा में हर्षाेल्लास से मनाया गया 80वां.. <<     KHABAR : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 6, 2023, 4:42 pm
KHABAR : नीमच में मनाया संविधान निर्माता और देश के महान सपूत डॉ भीमराव अंबेडकर का परि निर्वाण दिवस, प्रतिमा स्थल पहुंचकर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों व सदस्यों ने किया माल्यार्पण, जीवन पर डाला प्रकाश, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ आसिफ अली की खबर

Share On:-

नीमच। संविधान निर्माता और देश के महान सपूत डॉ भीमराव अंबेडकर का आज 6 दिसंबर को परि निर्वाण दिवस है। बाबा साहब को आज पूरे देश ने विनम्र शब्दांजलि और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर नीमच में अंबेडकर सर्किल स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर आम और खास लोगों ने पहुंच कर माल्यार्पण किया। डॉ अंबेडकर का पुण्य स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसमें विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल रहे। 
उल्लेखनीय है कि बाबा साहब के नेतृत्व में भारत का संविधान 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में लिखा गया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण, पिछड़ों के उत्थान और सभी को शिक्षा मिले इस बात के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष किया। देश के विकास में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का अमूल्य योगदान रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE