शामगढ़। राजस्थान में हुई श्री करणी सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या के मामले में आज बुधवार को सर्व हिंदू समाज ने बस स्टैंड क्षेत्र में चक्काजाम कर दिया। सर्व हिंदू समाज ने विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस दौरान वे हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे थे। चक्काजाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।