नीमच। जावद के गांव खोर के पास सड़क हादसे में एक मोटरसाइकिल पर सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नागथुन के निवासी संजय पिता राजेश नायक और रीना पति संजय नायक कनावटी से अपने गांव की ओर मोटरसाइकिल से जा रहे थे। तभी सामने से आ रही मोटरसाइकिल को देख वह नियंत्रण को बैठा और असंतुलित होकर गिर पड़ा। जिस कारण पति पत्नी घायल हो गए। संजय को ज्यादा चोट आई है। दोनों को तुरंत नीमच के जिला अस्पताल पहुंचाया गया। संजय और रीना की उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है। दोनों का उपचार जिला चिकित्सालय नीमच में जारी है।