नीमच। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के सुप्रीमो सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज नीमच में करणी सेना ने सड़क पर उतरकर जंगी प्रदर्शन किया। सैंकड़ो की संख्या में जमा करणी सैनिकों के साथ सर्व समाज के लोग भी विरोध में उतरे। इन्होंने लामबंद होकर कलेक्टर कार्यालय के बाहर विरोध स्वरूप मुख्य मार्ग पर बैठ कर चक्का जाम किया। इसके बाद शाम को करणी सेना ने नीमच बंद का आव्हान किया।
करणी सेना परिवार के जिलाध्यक्ष गिरीराज सिंह चुंडावत ने बताया कि राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के सुप्रीमो सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर कल नीमच बंद किया जाएगा। सर्व समाज व जन-जन से नीमच बंद में समर्थन करने की अपील की गई है।