सीतामऊ। राजस्थान प्रदेश के सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की 5 दिसंबर मंगलवार को दोपहर के लगभग हत्या की गई जिसके विरोध में करनी सेना के द्वारा सीतामऊ महाराणा प्रताप चोराहा पर मुख्य मंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी शिवानी गर्ग को ज्ञापन दिया गया ज्ञापन में मांग की गई की राजस्थान के प्रदेश प्रमुख गोगामेड़ी की सोची समझी साजिश कर हत्या की गई जिसका राजपूत समाज पुरजोर विरोध करती हे और मांग करती हे की हत्यारे को कठोर से कठोर कार्रवाई कर सजा दी जावे करनी सेना के प्रमुख गोगामेड़ी की हत्या को लेकर पूरे एमपी राजस्थान एवं अन्य राज्यो में भी राजपूत समाज में रोष व्याप्त हे जगह जगह विरोध प्रदर्शन कर शासन के नाम ज्ञापन दिए जा रहे हे की जो हत्या करनी सेना प्रमुख के साथ हुवी किसी अन्य के साथ न हो इसी को लेकर राजपूत समाज इस घटना को लेकर घोर विरोध करता हे ज्ञापन में सीतामऊ क्षेत्र के सभी राजपूत समाज के युवा एवं महिला उपस्थित रही