सरवानिया महाराज। नगर के आमलीभाट रोड पर अभी दोपहर में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सरवानिया से आमलीभाट रोड पर दो मोटरसाईकल की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं अन्य घायल हैं।
प्राप्त जानकरी के अनुसार रविवार दोपहर 01.15 बजे के करीब सरवानिया और आमलीभाट रोड के बीच मोतीलाल राठौर के खेत के समीप आमलीभाट से आ रहे बाइक सवार शिवदानसिंह पिता शेरसिंह राणावत और श्यामलाल गायरी मिस्त्री की सरवानिया की तरफ से आ रही बाइक सवार अजय पिता गोविंदराम माने और दीपक पिता सुरेशचंद धाकड़ निवासी जावद से भिड़ंत हो गई। हादसे में चारों लोग गंभीर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस और सरवानिया पुलिस चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय नीमच पहुँचाया गया।
वहीं जिला अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना में घायलों में शिवदानसिंह राणावत निवासी सरवानिया महाराज को डॉक्टर ने जाँच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में घायल श्यामलाल, अजय और दीपक का ईलाज जिला अस्पताल नीमच में चल रहा हैं।