झालावाड़। जिले के भवानी मंडी क्षेत्र में प्लांट खरीददार बालमुकुंद मेघवाल और कॉलोनाइजर के बीच की शर्त को पूरा नहीं होने पर प्लांट खरीददार में उपखण्ड अधिकारी को पत्र लिखकर अवगत कराया।
बालमुकुंद ने उपखण्ड अधिकारी को लिखे पत्र में बताया कि मैंने प्लाट नंबर 9 नवकार धाम मेला मैदान के पास भवानी मंडी में प्लाट अच्छे दामों में खरीदा था। उसी दौरान कॉलोनाइजर नितेश गोटावाला ने मुझसे यह बोलकर प्लाट बेचा था कि कॉलोनी को अच्छा सीसी रोड, पानी, लाइट, सड़क के किनारे पेड़ पौधे और साथ ही गार्डन भी बनाया जाएगा। मुझे लगभग 1 साल से अधिक मकान बनाए हो गए है किंतु नवकार धाम कॉलोनी में रोड तो बना है पर गिट्टी डाली हुई है पानी आज तक नालों से टपका नहीं, रोड लाइट नहीं लगाई गई, वहीं गार्डन में झाड़ियों से जंगल बना हुआ है। इस मामले में मेरा अनुरोध हैं कि कॉलोनाइजर के खिलाफ 420 धारा में प्लाट बेचने के अपराध में रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए।
वहीं कॉलोनाइज़र नितेश गोटावाला ने बताया कि पहली बात तो प्लाट बेचे हुए किये 4 से 6 महीने हुए हैं। दूसरी बात यह हैं कि कॉलोनी में सभी काम प्रगति पर हैं और बहुत जल्द पुरे हो जाएंगे।