मंदसौर। जिले के बंजारी बालाजी पर गुजराती प्रजापति समाज का विवाह सम्मेलन आयोजित हो रहा हैं। सम्मलेन 09 जोड़े विवाह बंधन में बंधे हैं।
विवाह सम्मेलन के अवसर पर समाजसेवी समाजसेवी कृष्णपाल सिंह शक्तावत ने 09 नवविवाहित जोड़ो को एक-एक सिलाई मशीन भेंट की। इस दौरान मारुति धाम गुडभेली के पूज्य सीता बहन जी, मल्हारगढ़ के पूर्व नगर परिषद अघ्यक्ष दिनेश प्रजापति, गोविंद पोरवाल भी मौजूद रहे। सभी ने नवविवाहितों को उज्जवल और खुशहाल भविष्य की शुभकामनाए दी।