नीमच। रोटरी क्लब द्वारा 10 दिसंबर 2023 रविवार को 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई।
क्लब प्रवक्ता सुरेश सोडानी ने बताया कि पोलियों के उन्मूलन में रोटरी आज तक अपनी भूमिका का निर्वाह कर अपना कर्तव्य निभा रहा है। रोटरी क्लब सदस्यों ने 40 नंबर टैगोर मार्ग पर प्रातः 09 बजे से बूथ लगाकर बच्चों को दवा पिलाई एवं क्लब की टीमो ने बस्तियों में जाकर बच्चों पिलाई। रोटरी सदस्यों ने मानवीय संवेदनाओं से जुड़े इस रोटरी के प्रमुख कार्यक्रम में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई।
पल्स पोलिया के इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब के पीडीजी दर्शनसिंह गांधी, विजय जोशी, विजय जैन गोल्डन, अनिल चौरसिया, प्रवीण शर्मा, सुरेश सोडानी, शरद जैन, डॉक्टर पृथ्वी सिंह वर्मा, दिनेश लढा, मधुसूदन खंडेलवाल, श्रेयांश लोढ़ा, मनजीत सिंह अरोरा, सतीश तोतला, समाजसेवी हाजी साबिर मसूरी, नर्सिंग की छात्राए निकिता प्रजापति, प्रियंका वर्मा का सराहनीय योगदान रहा। सचिव यजुर्वेद सिंह भाटिया ने आभार माना।