नीमच। जय गणेश परिवार की पहल जीव सेवा विकास अभियान की पावन श्रृंखला में लेवडा स्थित श्री कृष्ण गौशाला में पहुंचकर मातृशक्ति ने गोपाष्टमी के पावन उपलक्ष्य में गौ माता की आरती पूजन किया। गौ माता को हरी घास, गुड़ खिलाकर प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर जीव सेवा विकास अभियान के गो भक्त व
स्वदेशी जागरण मंच के विभाग संयोजक, गौ सेवक बाबूलाल नागदा के जन्मदिवस एवं गोपाष्टमी पर के पावन उपलक्ष्य पर कई गोसेवकों ने गौशाला में पहुंचकर भगवान श्री कृष्ण की प्रिय गौ माता की स्थित मातृशक्ति द्वारा पूजा अर्चना की। गौमाता को हरी घास का आहार खिलाया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार मुस्तफा हुसैन, अजय चौधरी, राजेंद्र कुमार चौहान लखेरा, अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय सचिव अर्जुन सिंह जायसवाल, रोटरी क्लब के 2025 26 के अध्यक्ष शरद जैन, स्नेहलता सिंह राजावत, अरुण शर्मा, प्रेम कंवर राजपूत, पवन शर्मा, जवान सिंह परिहार, शुभम सुराणा सहित अन्य गणमान्य गौ सेवक उपस्थित थे। उपस्थित सभी अतिथियों द्वारा आगामी माह में गौशालाओं में सभी सदस्यों का जन्मदिन गायों को हरी घास खिला कर मनाने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर गौ सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उपस्थित अतिथियों द्वारा गौ सेवक बाबूलाल नागदा को पितांबरी भगवा दुपट्टा ओड़ाकर सम्मान किया गया। अपने सम्मान के उपरांत नागदा ने कहा कि यह सम्मान मेरा नहीं अपितु गौ सेवा के लिए किए गए पुरुषार्थ का सम्मान है। युवा वर्ग गौ सेवा से जुड़े और राष्ट्र विकास में सहभागी बने। अपनी आत्मा का कल्याण करने के लिए अग्रसर हो।