जीरन। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जीरन प्रखंड की बैठक विहिप जिला अध्यक्ष सत्यनारायण पाटीदार, जिला मंत्री कैलाश मालवीय, बजरंग दल जिला संयोजक दुर्गेश धनगर, सहसंयोजक अनिल सिंह की उपस्थिति में चिंताहरण वीर हनुमान मंदिर दलावदा रोड कोटडी बालाजी हर्कियाखाल पर भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर शुरू हुई।
बैठक में विहिप जिला मंत्री ने संगठन विस्तार और आगामी केंद्रीय कार्यक्रम श्री राम जन्मभूमि राम लला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम महाभियान के बारे में कार्यकर्ता को बताया कि गांव-गांव और घर-घर से अयोध्या से आए पूजित अक्षत लेकर दर्शन हेतु देने जायेंगे।
जिला संयोजक दुर्गेश धनगर ने बताया कि बजरंग दल का शौर्य संचलन 22 दिसम्बर को निकलने वाला है। 01 जनवरी से 15 जनवरी तक श्री राम लला के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रत्येक घर में पूजित अक्षत और रामलला का फोटो देना है और निमंत्रण पत्र भी देना है। इसके लिए प्रखंड में आने वाले सभी खंड और सभी ग्राम समिति स्तर तक की बैठकें करनी है।
बैठक में प्रखंड के सभी पदाधिकारी डॉ नरेंद्र सिंह, प्रभुलाल, पवन, दशरथ, श्रवण सिंह, रामप्रसाद, दीपक, मंगल, विजय, कमल, समरथ, सत्यनारायण, पीयूष, नेपाल सिंह, गोविंद, और खंडों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।