नीमच। जिला प्रेस क्लब नीमच के 2024 के चुनाव को लेकर कोर कमेटी की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में दिसंबर माह में 12 दिसंबर 2023 से 22 दिसंबर 2023 तक 10 दिवसीय सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
जो पत्रकार साथी जिला प्रेस क्लब नीमच की सदस्यता लेना चाहते हैं। वह जिला प्रेस क्लब के कोर कमेटी सदस्य सुरेश सन्नाटा मोबाइल नंबर 9424808070 और क्षेत्रीय स्थानीय समितियां से संपर्क कर उन्हें फॉर्म जमा कर सकते हैं।
25 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच फाइनल सदस्यों की सूची जारी की जाएगी और आगामी चुनाव की तारीख और रूपरेखा को लेकर सभी सदस्यों को सूचित किया जाएगा।
बैठक के दौरान कोर कमेटी सदस्य सुरेश सन्नाटा, संजय यादव, हेमेंद्र चिंटू शर्मा, महेश जैन, मनीष बागड़ी, राजेश लक्षकार उपस्थित थे।