BREAKING NEWS
महाकाल मंदिर में देशभक्ति का जोश, तिरंगे के.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकली.. <<     BIG NEWS : मानसून में झरनों से निखरी एमपी की.. <<     KHABAR : प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया ने दी.. <<     उज्जैन में स्वतंत्रता दिवस पर बाबा महाकाल का.. <<     मनासा थाने में तिरंगे रंगों की सजावट, नशा.. <<     BIG NEWS : राष्ट्रगान की गूंज से सराबोर हुआ.. <<     VIDEO NEWS: #नीमच_ नगर पालिका में शान से लहराया.. <<     KHABAR : सरवानिया नगर परिषद में शान से लहराया.. <<     KHABAR : आजादी के पर्व पर जनप्रतिनिधियों का संदेश,.. <<     VIDEO : #नीमच में तिरंगे के जश्न के बीच #प्रशासन का.. <<     KHABAR : महाकाल मंदिर में स्वतंत्रता दिवस का जोश,.. <<     BIG NEWS : तिरंगे को सलामी, राष्ट्रगान की गूंज, एसपी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 11, 2023, 2:07 pm
BIG NEWS : पाटीदार विकास परिषद ट्रस्‍ट नीमच-मंदसौर की नवीन कार्यकारणी गठित, अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पाटीदार मनासा खुर्द, सचिव प्रहलाद पाटीदार बामनिया और कोषाध्यक्ष बने बालमुंकद पाटीदार बामनिया, सामूहिक विवाह सम्मेलन 14 फरवरी 2024 बंसत पंचमी पर, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पाटीदार विकास परिषद ट्रस्‍ट मंदसौर-नीमच की अहम बैठक रविवार को नवीन पाटीदार समाज धर्मशाला जेतपुरा सोनी रोड़ पिपलियामंडी पर आयोजित की गई। जिसमें 27वां सामूहिक विवाह सम्‍मेलन के साथ नवीन कार्यकारिणी गठित की गई। सर्व सहमति से अध्यक्ष पद पर लक्ष्मीनारायण पाटीदार मनासा खुर्द, उपाध्यक्ष पद पर सत्यनारायण पाटीदार बामनिया, कोषाध्यक्ष पद पर बालमुंकद पाटीदार बामनिया, सचिव पद पर प्रहलाद पाटीदार बामनिया, सह सचिव प्रहलाद पाटीदार केलूखेड़ा के नाम का ऐलान किया गया।
इसके साथ ही पाटीदार समाज की सहमति पर एक दिवसीय बंसत पंचमी 14 फरवरी 2024 को आयोजित करने का फैसला लिया। साथ ही बैठक में गत साधारण सभा की कार्यवाई का अवलोकन कर स्वीकृती प्रदान करना व सामुहिक विवाह सम्मेलन समिति की आय का लेखा जोखा पेश करने के साथ 27वें सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर समिति का गठन किया गया।  
पाटीदार विकास परिषद ट्रस्‍ट मंदसौर-नीमच समिति के नवागत अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पाटीदार मनासा खुर्द ने बताया कि पाटीदार समाज की बैठक में सभी पदाधिकारी व समाज जनों ने जो जिम्मेदारी मुझे एवं नये पदाधिकारीयों को सौपी गई है उसके लिये सभी को धन्यवाद देता हूं साथ ही उनके अनुसार समाज को नई दिशा देने की कोशिश की जायेंगी। वहीं बैठक में यह निर्णय लिया कि प्रतिवर्ष होने वाले सामूहिक सम्‍मेलन इस बार कहां किया जायें जिसमें सभी की सहमति से इस बार बसंत पंचमी पर नवीन पाटीदार समाज धर्मशाला पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। 
बैठक में सामूहिक विवाह सम्‍मेलन को लेकर समिति कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें अध्यक्ष पद पर सत्यनारायण पाटीदार मनासा खुर्द, उपाध्यक्ष पद पर श्यामलाल पाटीदार लसूड़ावन, किशनलाल पाटीदार बामनिया, कोषाध्यक्ष पद पर धनराज पाटीदार केलुखेड़ा, गोवर्धन पाटीदार जेतपुरा, सचिव पद पर जगदीश पाटीदार लसूड़ावन, सह सचिव पद पर ईश्वरलाल पाटीदार लसूड़ावन, मीडिया प्रभारी पद पर जितेंद्र पाटीदार बामनिया, सह मीडिया प्रभारी रामेश्वर पाटीदार बामनिया, संरक्षक के रूप में बाबूलाल पाटीदार बामनिया व रामेश्वर पाटीदार जेतपुरा को जिम्मेदारी दी गई। 
सामूहिक विवाह सम्‍मेलन समिति अध्यक्ष सत्यनारायण पाटीदार मनासा खुर्द ने बताया कि विवाह सम्‍मेलन में 51 जोड़ों का लक्ष्य रखा है। अब तक 08 जोड़ों का पंजीयन हो चुका है। पंजीयन शुल्क 21000 रुपए निर्धारित किया है। मप्र व राजस्थान से समाज के जोड़ें परिणय सूत्र में बंधेंगे। अभी जोडो के नाम लिखने का दौर शुरू किया गया है। सम्मेलन को लेकर बैठक लगातार होती रहेंगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE