मल्हारगढ़। प्रदेश की राजधानी भोपाल के भाजपा के प्रदेश कार्यालय में भाजपा विधायक दल की बैठक संपन्न हुई। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व द्वारा नियुक्त तीनो पर्यवेक्षकों सहित विधायकों ने उज्जैन दक्षिण से विधायक मोहन यादव को प्रदेश अगला का मुख्यमंत्री चुन लिया। वहीं मल्हारगढ़ विधानसभा से विधायक जगदीश देवड़ा और रीवा सीट से विधायक राजेंद्र शुक्ला उप मुख्यमंत्री होंगे।
जैसा की विदित हैं कि वॉइस ऑफ़ एमपी ने लगातार जगदीश देवड़ा के डिप्टी सीएम बनाए जाने को लेकर खबरें प्रसारित की थी। साथ ही मल्हारगढ़ विधानसभा में ग्राउंड जीरो पर जाकर राजनीतिक नब्ज को भी टटोला था। जिसके बाद यह बात निकलकर सामने आई थी कि मल्हारगढ़ विधानसभा से लगातार विधायक जगदीश देवड़ा डिप्टी सीएम बन सकते हैं। क्योंकि जगदीश देवड़ा के पास राजनीति का लम्बा अनुभव हैं। साथ ही प्रदेश की सियासत में दलित वर्ग का बड़ा चेहरा हैं। आज भोपाल में हुई विधायक दल की बैठक के बाद जगदीश देवड़ा के डिप्टी सीएम के नाम के एलान के बाद वॉइस ऑफ़ एमपी चैनल की खबर पर मुहर लग गई।
वहीं हमारे रिपोर्टर रवि पोरवाल ने जब डिप्टी सीएम के रूप में जगदीश देवड़ा के नाम का एलान होने के बाद मल्हारगढ़ विधानसभा के स्थानीय भाजपा नेताओं सहित आमजन से बात की तो सभी का कहना हैं कि वॉइस ऑफ़ एमपी एकदम सटीक और निष्पक्ष जानकारी हम तक पहुंचाता आया हैं। वॉइस ऑफ़ एमपी चैनल ने जगदीश देवड़ा को डिप्टी सीएम बनाए जाने की खबर प्रसारित की थी जो बिलकुल सत्य रही। वॉइस ऑफ़ एमपी टीम को साधुवाद और आगे भी ऐसे ही सटीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए शुभकामनाए।