BREAKING NEWS
महाकाल मंदिर में देशभक्ति का जोश, तिरंगे के.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकली.. <<     BIG NEWS : मानसून में झरनों से निखरी एमपी की.. <<     KHABAR : प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया ने दी.. <<     उज्जैन में स्वतंत्रता दिवस पर बाबा महाकाल का.. <<     मनासा थाने में तिरंगे रंगों की सजावट, नशा.. <<     BIG NEWS : राष्ट्रगान की गूंज से सराबोर हुआ.. <<     VIDEO NEWS: #नीमच_ नगर पालिका में शान से लहराया.. <<     KHABAR : सरवानिया नगर परिषद में शान से लहराया.. <<     KHABAR : आजादी के पर्व पर जनप्रतिनिधियों का संदेश,.. <<     VIDEO : #नीमच में तिरंगे के जश्न के बीच #प्रशासन का.. <<     KHABAR : महाकाल मंदिर में स्वतंत्रता दिवस का जोश,.. <<     BIG NEWS : तिरंगे को सलामी, राष्ट्रगान की गूंज, एसपी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 11, 2023, 7:33 pm
KHABAR : संस्था बी आर फाउंडेशन के तत्वाधान में शिक्षा और कला के क्षेत्र में प्रतियोगिता प्रोत्साहन मंच का हुआ आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

भादवा माता/नीमच। ग्रामीण व शहरी इलाकों में छिपी प्रतिभा काे अगर मौका मिले तो ।वह भी विश्व पटल पर अपना हुनर बखूबी बता सकते हैं। जरूरत है ऐसी प्रतिभाओं को आगे लाने की इसी उद्देश्य को लेकर मध्य प्रदेश की संस्था बी आर फाउंडेशन द्वारा शिक्षा और कला के क्षेत्र में ओपन प्रतियोगिता के तहत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता का नीमच जिले के भादवा माता में आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 165 प्रतिभागियों ने पंजीयन किया एवं अपनी कला का प्रदर्शन किया। 
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंजली शर्मा, द्वितीय स्थान राधा गुर्जर, तृतीय स्थान संगीता डांगी वहीं रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रुति सोलंकी, द्वितीय स्थान राधिका पाटीदार, एवं तृतीय स्थान ज्योति मालवीय ने प्राप्त किया। इसी क्रम में चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राहुल राठौर, द्वितीय स्थान ज्योति रेंगर एवं तृतीय स्थान नेहा सुथार ने प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों का प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवीयाे एव संस्था के पदाधिकारी द्वारा पुरस्कार राशि, शील्ड, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी अवसर पर संस्था के पदाधिकारी का दीपावली स्नेह मिलन सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संस्था के सभी पदाधिकारी को दीपावली उपहार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी का स्नेह भोज हुआ। संस्था के संरक्षक एडवोकेट भेरुप्रसाद परमार ने कार्यक्रम का आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी नीमच जिला मीडिया प्रभारी प्रमोद राठौर द्वारा दी गई। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE