चित्तौड़गढ़। मालवा-मेवाड़ के प्रसिद्द तीर्थ स्थल मण्डफिया स्थित सांवलिया सेठ के धाम अमावस्य के पूर्व दानपात्र खोले गए। आज चौदस दिनांक 11 दिसम्बर 2023 को भगवान श्री सांवलिया सेठ का भंडार खोला गया।
प्रथम दिवस की गणना में 06 करोड़ 77 लाख 46 हजार रुपए की दान राशि की गणना हुई। शेष गणना 13 दिसम्बर को की जायेगी। इस दौरान मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
गौरतलब हैं कि चित्तौड़गढ़ जिले के मण्डफिया स्थित श्री सांवलिया जी का मंदिर हैं। यह मंदिर मालवा-मेवाड़ सहित देश में विख्यात हैं। देश के कोने कोने से भक्त सांवलिया जी के दर्शन करने आते हैं। श्री सांवलिया जी को सेठों का सेठ भी कहते हैं। विशेषकर अमावस्या के दिन यहां हजारो की संख्या में दर्शनार्थी मंदिर पहुंचते हैं और सांवलिया जी का आशीर्वाद लेते हैं।