BREAKING NEWS
महाकाल मंदिर में देशभक्ति का जोश, तिरंगे के.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकली.. <<     BIG NEWS : मानसून में झरनों से निखरी एमपी की.. <<     KHABAR : प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया ने दी.. <<     उज्जैन में स्वतंत्रता दिवस पर बाबा महाकाल का.. <<     मनासा थाने में तिरंगे रंगों की सजावट, नशा.. <<     BIG NEWS : राष्ट्रगान की गूंज से सराबोर हुआ.. <<     VIDEO NEWS: #नीमच_ नगर पालिका में शान से लहराया.. <<     KHABAR : सरवानिया नगर परिषद में शान से लहराया.. <<     KHABAR : आजादी के पर्व पर जनप्रतिनिधियों का संदेश,.. <<     VIDEO : #नीमच में तिरंगे के जश्न के बीच #प्रशासन का.. <<     KHABAR : महाकाल मंदिर में स्वतंत्रता दिवस का जोश,.. <<     BIG NEWS : तिरंगे को सलामी, राष्ट्रगान की गूंज, एसपी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 12, 2023, 11:02 am
BIG NEWS : मालवीय बलाई समाज की बैठक महामाया भादवा माताजी में संपन्न, मंदसौर-नीमच युवा जिलाध्यक्षों की हुई नियुक्ति, जनवरी में होगा विशाल परिचय सम्मेलन, पढ़े खबर    

Share On:-

नीमच। आगामी 24 दिसंबर रविवार को भादवा माताजी में मालवीय समाज सामाजिक संगठन की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। जनवरी माह में विशाल पैमाने पर युवक युवती पारिवारिक परिचय एवं नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों  का सम्मान समारोह के साथ नवीन पदाधिकारी गणों का शपथ विधि समारोह का आयोजन होगा।
बैठक में मालवीय समाज युवा संगठन जिला अध्यक्ष आनंद पिछोलिया नीमच को सर्वानुमति से बनाया गया। अखिल भारतीय बलाई समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक  10 दिसंबर रविवार 2023 को दोपहर 3 बजे मालवीय बलाई समाज भादवा माताजी धर्मशाला में वरिष्ठ समाजसेवी अर्जुन सिंह मेहर सुवासरा मंडी की अध्यक्षता में विशेष रूप से नीमच जिला जनसंपर्क अधिकारी जगदीश मालवीय, अखिल भारतीय बलाई समाज प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक खींची पिपलिया मंडी, मंदसौर सामूहिक विवाह सम्मेलन अध्यक्ष रामचंद्र मालवीय गांधीनगर, नीमच मालवीय बलाई समाज जिला अध्यक्ष गुड्डू भाई मालवीय, संगम पत्रिका संपादक कन्हैयालाल मालवीय डिकेन, भादवामाता सामूहिक विवाह सम्मेलन अध्यक्ष निर्भयराम सोलंकी प्रतापपुरा की  उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई।
बैठक में उपस्थित समाजजनों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि मंदसौर एवं नीमच जिले में मालवीय बलाई समाज की नवीन जिला कार्यकारिणी का गठन सर्वानुमति से सभी समाज जनों को गांव-गांव में सूचना पहुंचाकर मालवीय बलाई समाज नवीन मुख्य जिला कार्यकारिणी, महिला संगठन एवं युवा संगठन की कार्यकारिणी का गठन साधारण आमसभा बुलवाकर समाज जनों की सहमति से गठन किया जाए। नीमच जिला कार्यकारिणी गठन को लेकर 24 दिसंबर रविवार स्थान मालवीय बलाई समाज धर्मशाला भादवा माताजी में नीमच जिले की कार्यकारिणी का गठन नीमच, जावद एवं मनासा तहसील के समाज जनों की उपस्थिति में किया जाएगा। इसी प्रकार मंदसौर जिले की कार्यकारिणी का गठन मंदसौर, मल्हारगढ़, दलोदा, सीतामऊ, सुवासरा, शामगढ़, गरोठ, भानपुरा तहसील के समाज जनों की उपस्थिति में 31 दिसंबर रविवार 2023 को प्रातः 11 बजे बंजारी बालाजी पानपुर जिला मंदसौर में सामाजिक पारिवारिक सम्मेलन के माध्यम से उपस्थित समाजजनों की सहमति से मालवीय बलाई समाज मंदसौर नवीन जिला अध्यक्ष, महिला संगठन जिला अध्यक्ष एवं युवा संगठन जिला अध्यक्ष की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। मंदसौर-नीमच जिले की नवीन कार्यकारिणी गठन होने के पश्चात नव-वर्ष मिलन समारोह जनवरी 2024 में मंदसौर एवं नीमच जिले के नवनियुक्त पदाधिकारी का शपथ विधि समारोह एवं युवक युवती पारिवारिक परिचय सम्मेलन के साथ नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
अप्रैल माह में 18वां आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजन को लेकर भी आगामी 24 दिसंबर को भादवा माताजी एवं 31 दिसंबर रविवार को बंजारी बालाजी पानपुर, मंदसौर में आयोजित बैठक में निर्णय लिया जाएगा। बैठक में नीमच मालवीय बलाई समाज युवा संगठन जिलाध्यक्ष पद पर आनंद पिछोलिया नीमच को सर्वानुमति से बनाया गया। इसी प्रकार मंदसौर मालवीय बलाई समाज युवा संगठन जिलाध्यक्ष समरथ गहलोत गांव ढढेड़ा, तहसील सीतामऊ को बनाया गया।
बैठक में मुख्य रूप से कन्हैयालाल मालवीय डिकेन, निर्भयराम सोलंकी प्रतापपुरा, अशोक खींची कुकड़ेश्वर, गुड्डू भाई मालवीय, जगदीश मालवीय नीमच, रामचंद्र मालवीय गांधीनगर मंदसौर, आनंद पिछोलिया नीमच, समरथ गहलोत सीतामऊ, भादवा माता धर्मशाला पूर्व सचिव प्रहलाद परिहार नारायणगढ़, मनासा तहसील अध्यक्ष गोविंद बिलोदिया कुकड़ेश्वर, जावद जनपद पंचायत प्रतिनिधि जगदीश मालवीय उपरेडा, अनिल मालवीय पिपलिया रावजी, मुकेश बामनिया जवासा, एम एल पंचोली बोतलगंज, मंदसौर मालवीय मेहर समाज युवा संगठन पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद मैहर गोवर्धनपुरा सुवासरा मंडी, युवा समाजसेवी सुखपाल सिंह सिसोदिया सुवासरा मंडी, प्रदेश संगठन मंत्री जगदीश मालवीय लुनाहेडा, मल्हारगढ़ तहसील अध्यक्ष अशोक मालवीय लुनाहेड़ा, दौलतपुरा मालवीय भादवामाता, बीआर अंबेडकर एजुकेशन एवं सोशल फाउंडेशन संस्थापक कृष्णा परिहार सुदवास, प्रदेश महामंत्री भेरूप्रसाद परमार एडवोकेट मनासा, कंवरलाल मालवीय भादवामाता, जैतराम मालवीय सावन, सीतामऊ तहसील अध्यक्ष पंकज कटारिया झलारा, लखन मालवीय कालिया खेड़ी गुजरान, प्रवक्ता कमलेश मालवीय सौम्या, नरेंद्र मालवीय ढाबला, मंदसौर मालवीय समाज युवा संगठन पूर्व जिला अध्यक्ष रामरतन आटेला मंदसौर, युवा उद्योगपति ईश्वरलाल आटेला खजुरिया सारंग, मंदसौर युवा शक्ति संगठन जिला अध्यक्ष विपिन सांखला चंगेरी, पुष्कर मालवीय, मुकेश मालवीय नीमच, भेरूलाल मालवीय जावरा, विष्णु मालवीय सचिव महुडिया, रवि मालवीय सावन, कमलेश मालवीय, गोविंद मालवीय अल्हेड़ आदि अनेक मंदसौर-नीमच जिले के समाज बंधु उपस्थित थे।
बैठक का संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक खींची पिपलिया मंडी के द्वारा किया गया और अंत में आभार प्रदर्शन मालवीय बलाई समाज नीमच जिलाध्यक्ष गुड्डू भाई मालवीय ने व्यक्त किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE