उमरिया। अयोध्या नगरी से अक्षत कलश, भगवान राम की फोटो व आमंत्रण उमरिया जिले के चिल्हारी पहुंचा। जहां राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ व संघ परिवार के कार्यकर्ताओं ने उमरिया जिले के चिल्हारी के लिए अक्षत कलश प्राप्त किया। संघ संगठन के सभी अनुशांगिक संगठन के लोग 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम के भव्य प्राण प्रतिष्ठा आयोजन व नवनिर्मित मंदिर में रामलला के विराजमान होने के अवसर पर आमंत्रण देने घर-घर जाकर जाएंगे। चिल्हारी में भव्य कलश यात्रा भी निकाली गई। इस यात्रा में सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण रामभक्त शामिल हुए। इस दौरान भक्तों ने जय श्री राम के जयकारे भी लगाए। इस अवसर पर समूचा गांव भक्ति रस में डूब गया।