नीमच। जिले के जीरन के पास आज सुबह दो मोटरसाइकिलों में भिड़ंत हो गई, जिसमे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें नीमच जिला चिकित्सालय उपचार के लिए लाया गया है। एक युवक को गंभीर घायल होने की वजह से रैफर किया गया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जीरन-कुंचड़ोद मार्ग पर आज मंगलवार सुबह 09 बजे के करीब रवि राठौर पिता बंसीलाल की मोटरसाइकिल पर दो महिलाएं जया पिता रामलाल और विमला पति रामलाल जो कि कुचड़ोद के रहने वाले हैं, जीरन की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में जीरन की ओर से आ रही मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। इस मोटरसाइकिल पर 17 साल का युवराज पिता महिपाल सवार था। दुर्घटना के बाद चारों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय लाया गया। बताया जा रहा है कि रवि और उनके साथ दोनों महिलाएं सफाई कार्य हेतु जीरन की ओर जा रहे थे। इस दुर्घटना में युवक युवराज को अधिक चोट आई है। जिसे उपचार के लिए रैफर कर दिया गया है।