शाजापुर। पीएम श्री पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय हाई स्कूल चाकरोद में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सुबह 11 बजे हुआ। शिविर में सभी विद्यार्थियों के साथ समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। शिविर में सभी छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। कुछ छात्राओं में अनीमिया भी दिखा। उक्त शिविर में आंखों के रोग, सिरदर्द, चक्कर आना तथा साथ ही छात्र छात्राओं में कमजोरी की समस्या का समाधान किया।
प्राचार्य संतोष पाटीदार ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन निवास करता है और स्वस्थ विद्यार्थी स्वस्थ समाज बनाता है। इसलिए विद्यार्थियों का स्वस्थ रहना आवश्यक है। डॉ. हरीश ने कहा कि आज का यह शिविर बड़ा सार्थक रहा। पहला सुख निरोगी काया कहकर स्वास्थ्य को सर्वाेपरि बताया। उन्होंने आगे कहा कि स्वस्थ समाज के लिए स्वस्थ विचार जरूरी है और स्वस्थ विचार के लिए स्वस्थ शरीर।
स्वास्थ टीम के डॉ पंकज पाटीदार ने बताया कि आरबीएसके पोलाय की टीम ने पीएम श्री स्कूल चाकरोद में स्वास्थ परीक्षण किया, जिसमें अनीमिया, सिरदर्द और वंशानुगत बीमारी को चिन्हित किया गया। साथ ही ब्लड सैंपल भी लिए गए। डॉ पंकज पाटीदार ने फिर कहा कि लगभग 150 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और साथ ही उन्हें इन बीमारियों से बचने और हरी पत्तेदार सब्जी, फ्रूट्स आदि खाने के लिए कहा गया। टीम में डॉ. रीना ढबोटिया, डॉ. जितेंद्र सोलंकी के साथ ही कल्याण पाटीदार, नीरज मालवीय और दीपक शुक्ला का विशेष योगदान रहा।