नीमच। बघाना के अहीर मोहल्ला निवासी राम प्रेमी के छोटे भ्राता, जय कुमार प्रेमी (जय मालवा सम्पादक) के बड़े भ्राता, वैभव और संदीप के पिताजी एवं पूर्व तुलावटी संघ के अध्यक्ष दीपक प्रेमी का मंगलवार दोपहर 51 वर्ष की अल्प आयु में निधन हो गया है। वे मिलनसार एवं जिले के प्रमुख रक्तदाता थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में करीब 55 यूनिट से अधिक बार रक्त दान किया।
वह लम्बे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। नीमच के निजी चिकित्सालय में वे भर्ती थे। जहाँ मंगलवार दोपहर उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। दीपक प्रेमी अहीर समाज में सक्रिय रूप से जुड़े हुवे थे। उनकी अंतिम यात्रा कल बुधवार दिनांक 13 दिसम्बर 2023 सुबह 10 बजे निज निवास रिटायर्ड कॉलोनी बघाना से मुक्तिधाम बघाना के लिए निकलेगी। उक्त जानकारी महेंद्र अहीर ने दी।