BREAKING NEWS
NEWS : नवगठित जिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने.. <<     NEWS : धंसी नालियों की जालियां बनीं हादसों की.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ और सिंह राशि वालों को मिलेगी हर.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 15, 2023, 5:48 pm
KHABAR :शिवपुरी कलेक्टर ने ली धर्मगुरुओं की बैठक, धार्मिक स्थलों पर लाउड स्पीकर से होने वाली ध्वनि प्रदूषण के लिए दी आवश्यक समझाइश, पढ़े कुलदीप गुप्ता की खबर

Share On:-

शिवपुरी। कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में धर्मगुरुओं के साथ बैठक आयोजित की, जिसमें शासन द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग के संबंध में जारी निर्देशों के संबंध में बताया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया, अपर कलेक्टर विवेक रघुवंशी सहित अन्य अधिकारी एवं धार्मिक गुरूजन उपस्थित थे।
कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने कहा कि सर्वाेच्च न्यायालय एवं मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय खण्डपीठ जबलपुर द्वारा ध्वनि प्रदूषण के नियंत्रण के संबंध में जारी दिशा निर्देशों के कड़ाई से अनुपालन कराने तथा ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित किये जाने के सम्बन्ध में प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देश दिए गए हैं। विभिन्न धार्मिक स्थलों पर निर्धारित डेसिबल ध्वनि का उल्लंघन करते हुए लाउड स्पीकर का उपयोग किए जाने से मनुष्य के काम करने की क्षमता, आराम, नींद और संवाद में व्यवधान पड़ता है। सभी धर्मगुरु, धार्मिक स्थलों से जुड़े लोग इसमें सहयोग और समन्वय से काम करें। शासन के निर्देशों का पालन कराएं। 
ध्वनि प्रदूषण के संबंध में शिकायत प्राप्त होने पर त्वरित जांच कर कार्यवाही हेतु उड़नदस्तों का गठन भी किया जाएगा। उक्त दस्ते में जिला प्रशासन द्वारा नामित अधिकारी, संबंधित थाने का थाना प्रभारी अथवा उसका प्रतिनिधि एवं मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा नामित अधिकारी शामिल रहेंगे।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE