BREAKING NEWS
NEWS : नवगठित जिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने.. <<     NEWS : धंसी नालियों की जालियां बनीं हादसों की.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ और सिंह राशि वालों को मिलेगी हर.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 15, 2023, 7:11 pm
KHABAR : नुक्कड़ नाटक की शानदार प्रस्तुति के साथ हुआ एड्स जागरूकता पखवाड़े का समापन, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नीमच में आज 15 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस पखवाड़े के समापन अवसर पर नुक्कड़ नाटक की शानदार प्रस्तुति छात्राओं द्वारा दी गई। वरिष्ठ स्वयं सेविका एवं रेड रिबन क्लब कैंपस एंबेसडर कु पायल परमार व कु सीमा शर्मा के मार्गदर्शन में तैयार नुक्कड़ नाटक में कु सविता परमार, कु नाहिद खान, कु कोमल मेहडा, कु जया चौहान, कु मुस्कान जैन, कु ज्योति, कु पायल बंजारा, कु तस्लीम शेख एवं कु हेमलता बनोधा ने एड्स जागरूकता की थीम को विषय की गंभीरता एवं बेहद प्रभावशाली माध्यम से प्रस्तुत किया। 
जैसा कि हमें ज्ञात है महाविद्यालय में 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक विश्व एड्स दिवस पखवाड़े का आयोजन किया गया है। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे रंगोली निर्माण, समूह रंगोली, पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता, शॉर्ट मूवी निर्माण, हैंड पेंटिंग, फेस पेंटिंग, निबंध लेखन, स्लोगन लेखन, बैनर मेकिंग आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन तो किया ही गया इसके साथ-साथ जागरूकता हेतु महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एनके डबकरा द्वारा छात्राओं को एड्स जागरूकता की शपथ दिलवाई गई। इस अवसर पर एड्स जागरूकता हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत भी की गई इसी क्रम में एड्स जागरूकता हेतु पंपलेट वितरित किए गए ,और भीड़ वाले क्षेत्रों में एड्स जागरूकता के पोस्टर्स लगाए गए। उपरोक्त सभी गतिविधियों में महाविद्यालय की छात्राओं में बढ़-चढ़कर अपनी प्रशंसनीय सहभागिता एवं उपस्थिति दर्ज कराई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE