BREAKING NEWS
NEWS : नवगठित जिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने.. <<     NEWS : धंसी नालियों की जालियां बनीं हादसों की.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ और सिंह राशि वालों को मिलेगी हर.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 15, 2023, 7:24 pm
KHABAR : बागली में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू, जनपद सभागृह में विधायक व एसडीएम ने ली बैठक, विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर दिए निर्देश, पढ़े रवि पाटीदार की खबर

Share On:-

बागली। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है, जिसको लेकर शासन की योजनाओं का लाभ प्रशासनिक अमले के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा 16 दिसंबर से प्रारंभ की जा रही है। यह यात्रा 14 जनवरी तक पूरे क्षेत्र का भ्रमण करेंगी। 
इस यात्रा को लेकर आज शुक्रवार को जनपद सभागृह बागली में विधायक मुरली भंवरा व एसडीएम आनंद मालव्या की उपस्थिति में विकास खण्ड स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान मां सरस्वती का पूजन कर बैठक प्रारंभ की गई। इस दौरान जनपद पंचायत की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। 
विधायक मुरली भंवरा ने कहा कि यह यात्रा विकसित भारत के संकल्प की यात्रा है। केंद्र सरकार या राज्य सरकार द्वारा जनहितेशी योजनाओं का जमीनी स्तर पर हितग्राहियों को कितना लाभ मिल रहा है और कितना लाभ हम दे सकते हैं, उसी उद्देश्य को लेकर यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा प्रत्येक गांव में पहुंचेगी, जिसमें सभी भाजपा संगठन कार्यकर्ताओं को सक्रियता से कार्य करना है और प्रशासन के साथ मिलकर इस यात्रा को सफल करना है। 
बागली एसडीएम आनंद मालव्या ने यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस यात्रा को सफल बनाने के लिए सेक्टर वाईस अधिकारियों की नियुक्ति की गई है जो यात्रा को लेकर ग्राम पंचायत में पहुंचेंगे और वहां पर तैयारी करेंगे। साथ ही यात्रा के दौरान प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जाएगा।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE