BREAKING NEWS
NEWS : नवगठित जिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने.. <<     NEWS : धंसी नालियों की जालियां बनीं हादसों की.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ और सिंह राशि वालों को मिलेगी हर.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 15, 2023, 7:46 pm
KHABAR : नगरीय निकायों एवं पंचायतों के उप निर्वाचन की गतिविधियों का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। सचिव राज्य निर्वाचन आयोग अभिषेक सिंह ने संबंधित कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नगरीय निकायों एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन की विभिन्न गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करायें। सिंह ने कहा है कि मतदाताओं तथा अभ्यर्थियों को मतदान की प्रक्रिया, मतदान के दौरान दी जाने वाली सुविधाओं, संबंधित चुनाव के लिये स्थापित किये गये सहायता केन्द्रों की जानकारी, मतदाता की पहचान सुनिश्चित करने वाले दस्तावेजों की जानकारी, नाम-निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने का स्थान/तिथियों तथा मतदान केन्द्रों एवं मतदान दिनांक की जानकारी का स्थानीय तौर पर व्यापक प्रचार-प्रसार आवश्यक रूप से कराया जाये। संबंधित नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों की साधारण सभा की बैठकों, हाट-बाजारों, मेलों, भीड़ वाले क्षेत्रों तथा आंगनबाड़ियों में पूर्ण जांच एवं परीक्षण के उपरांत अभिप्रमाणित इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का विधिवत प्रदर्शन करते हुये, उसकी कार्यप्रणाली एवं संचालन की प्रक्रिया विस्तारपूर्वक समझायी जाए। प्रचार-प्रसार के लिये परम्परागत साधनों ग्राम पंचायतों में डोंडी पिटवाकर (मुनादी) तथा नगरीय निकायों के संबंधित वार्डों में लाऊड स्पीकर के माध्यम से का उपयोग किया जा सकता है। जिला जनसंपर्क अधिकारी मतदाता जागरूकता अभियान में प्रो एक्टिव की भूमिका का निर्वहन करें। जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच एवं पार्षद पद के लिए निर्वाचन ईव्हीएम के माध्यम से तथा पंच पद का निर्वाचन मतपत्र एवं मतपेटी के माध्यम से होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE