BREAKING NEWS
NEWS : नवगठित जिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने.. <<     NEWS : धंसी नालियों की जालियां बनीं हादसों की.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ और सिंह राशि वालों को मिलेगी हर.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 16, 2023, 10:22 am
KHABAR : विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ली वीसी, कलेक्टर व विधायक से चर्चा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े अभिषेक सोनी की खबर

Share On:-

देवास। प्रदेश सहित देवास जिले में भी 16 दिसम्बर को विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारम्‍भ किया जायेगा। जिसको लेकर कलेक्टर कार्यालय में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री ने यात्रा को लेकर कलेक्टर ऋषव गुप्ता और विधायक गायत्री राजे पवार से चर्चा की। यात्रा देवास जिले में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को लेकर निकली जाएगी। 
राज्‍य स्‍तरीय विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारम्‍भ प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी शाम 04 बजे फ्लैग ऑफ कर करेंगे। जिला स्‍तरीय कार्यक्रम देवास के ईटावा बस स्‍टैण्‍ड उज्‍जैन-देवास रोड पर दोपहर 03 बजे से आयोजित होगा। जिला स्‍तरीय कार्यक्रम में जिले की समस्‍त आईईसी वैन रूट चार्ट के हिसाब से रवाना की जायेगी। जिले में ग्राम पंचायत एवं वार्ड स्‍तर पर कार्यक्रम 17 दिसम्‍बर से प्रारम्‍भ होंगे। विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से गुजरेगी और केन्‍द्रीय योजनाओं से वंचित हितग्राहियों को लाभान्वित करवायेगी। विकसित भारत संकल्प यात्रा का प्रमुख उद्देश्‍य क्षेत्र प्रचार की गतिविधियों आम नागरिकों में योजनाओं के प्रति जागरूकता लाना है। सभी पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं की पहुंच बनाना जो किन्हीं कारणों से इन योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह गये हैं। केन्द्र की योजनाओं के संबंध में जानकारी का प्रसार करना एवं नागरिकों और लाभार्थियों से योजनाओं के संबंध उनके अनुभव जानना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE