BREAKING NEWS
NEWS : नवगठित जिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने.. <<     NEWS : धंसी नालियों की जालियां बनीं हादसों की.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ और सिंह राशि वालों को मिलेगी हर.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 16, 2023, 11:40 am
BIG NEWS : नगर की सड़कों पर बढ़ा आतंक, जब झुंड में निकले ये तो ग्रामीणों में दिखा खौफ, सालभर में 422 लोगों को पहुंचाया अस्पताल, ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत पर लगाया गंभीर आरोप, देखे जय गुप्ता की खबर

Share On:-

सेगांव। वैसे तो कुत्ते इंसान के सबसे अच्छे दोस्त माने जाते हैं। आवारा कुत्ते भी इलाके के चौकीदार की भूमिका अदा करते हैं, लेकिन क्या हो जब यही दोस्त इंसानों की जान के दुश्मन बन जाए और आए दिन हमला करने लगे। ऐसी ही समस्या एमपी के सेगांव में भी देखने को मिल रही है। 
आपकों बता दें कि सेगांव में सड़कों पर विचरण करने वाले कुत्तों का आतंक दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है। नगर के गली मोहल्ले में आवारा कुत्तों का झुंड लोगों पर हमला कर उन्हें जख्मी कर रहा है। नगर में इन दिनों कुत्तों का झुंड हर जगह देखने को मिल जाएगा। यह कुत्ते लोगों को काट रहे हैं और उन्हें घायल कर अस्पताल तक पहुंचा रहे हैं। पैदल चलने वाले लोगों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार लोगों के पीछे भी इन कुत्तों को झुंड दौड़ लगा रहा है। जिससे आए दिन बड़ी दुर्घटनाएं हो रही है। यदि समय रहते इनको पकडा नहीं गया तो एक दिन बहुत बड़ा हादसा हो सकता है, क्योंकि झुंड में रहने वाले ये कुत्ते रोड पर चलते हुए बच्चों को भी अपना शिकार बना सकते हैं। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत से मांग की है कि आवारा कुत्तों की समस्या का जल्द से जल्द हल निकाला जाए। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत पर कुत्ता पकड़ों अभियान में भ्रष्टाचार करने के आरोप भी लगाए हैं। 
वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार अब तक वर्ष 2023 में कुल 422 ग्रामीणों को इन कुत्तों ने अपना शिकार बनाया है। कुत्तों के काटने के बाद ये लोग शासकीय अस्पताल पहुंचे हैं। जनवरी में 50, फरवरी में 28, मार्च में 45, अप्रैल में 27, मई में 26, जून में 20, जुलाई में 27, अगस्त में 36, सितंबर में 38, अक्टूबर में 38, नवंबर में 57 और 14 दिसंबर तक कुल 30 लोगों को कुत्तों ने काटा है। यह आंकड़े हमें बताते हैं कि क्षेत्र में इन आवारा कुत्तों का आतंक कितना है। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेगांव के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ जसवंत गवांदे ने बताया कि कुत्तों के द्वारा काटने के मामले सभी दूर से आते हैं। यह काफी गंभीर समस्या है। इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई होना चाहिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE