सरवानिया महाराज। नगर परिषद द्वारा पुलिस प्रशासन के सहयोग से दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटाओ मुहिम चलाई गई। नीमच सिंगोली रोड सदर बाजार में दुकानदारों द्वारा अपनी दुकान की सीमा से बाहर आकर स्थाई अतिक्रमण किया जा रहा है। ऐसे 30 दुकानदारों पर नगर परिषद ने पुलिस की सहायता से 100-100 रुपए की चालानी कार्यवाही करते हुए समझाइए दी गई की आगे से अपना सामान सड़क या नाले के ऊपर ना रखे अन्यथा आपके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
शुक्रवार को नगर परिषद अमले ने पुलिस की सहायता से ऐसी कई दुकानों के सामान अंदर रखवाए जो नियम के विरुद्ध तय सीमा से बाहर आकर व्यापार कर रहे थे। नगर के नीमच-सिंगोली रोड के दोनों तरफ नाला बनने के बाद भी दुकानदारो द्वारा नाले के ऊपर सामान रख कर व्यवसाय किया जा रहा है जिससे प्रतिदिन यहां वाहनों से जाम लगने की स्थिति बन जाती है। इसको लेकर नप दिन से लगातार कार्रवाई कर रही है।
कार्रवाई के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, एएसआई दयाल हाड़ा, प्रधान आरक्षक अजीत कुमावत, प्रधान आरक्षक माधव हाड़ा, आरक्षक गोपाल पाटीदार, आरक्षक संदीप जाट, नगर परिषद सफाई इंचार्ज राजेश कुमार छपरीबन्द, विजय दुर्गज सहित नगर परिषद कर्मचरियों उपस्थित थे।