नीमच। जिले के नजदीक रेवली देवली गांव का हायर सेकेंडरी स्कूल हमेशा ही सुर्खियों में बना रहता है। यहां की प्रतिभाएं हमेशा ही राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा के बल पर इस छोटे से गांव का नाम रोशन करते आए हैं। स्कूल में पढ़े-लिखे बच्चे पूरे देश में सेवाएं दे रहे हैं। इस बार भी प्रतिभाशाली छात्रा कुमारी नंदिनी राजकुमार गुर्जर ने राज्य स्तरीय तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में भाग लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेवली देवली के प्राचार्य सुरेश चौहान ने बताया कि भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय बाल रंग महोत्सव में संस्था की छात्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। योगिता कालूराम ने भी हिंदी निबंध प्रतियोगिता में स्कूल की ओर से सहभागिता की। विद्यालय परिवार ने दोनों छात्रों को बधाई एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।