नीमच। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत नीमच जिले में गांव-गांव में संकल्प यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में शुक्रवार को जावद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुख्यालय झांतला,शेहना तलाई, एवं किशनपुरा में पूर्व मंत्री एवं जावद क्षेत्र के विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, कलेक्टर दिनेश जैन जनपद अध्यक्ष गोपाल चारण, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शंभूलाल धाकड़, गोपाल धाकड़, प्रभुलाल धाकड़, जसवंत बंजारा एवं अशोक सोनी विक्रम की उपस्थिति में विकसित भारत संकल्प यात्रा एवं शिविर आयोजित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि हमारा भारत देश विकसित भारत बने, इसके लिए सभी को अपने-अपने क्षेत्र में समर्पित होकर कार्य करना है।
उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना उज्ज्वला योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब तक जो भी हितग्राही किसी कारणवश वंचित रह गए हैं, वे अपने आवेदन यात्रा के दौरान आयोजित शिविरों में अवश्य प्रस्तुत कर दें जिससे कि उन्हें इन योजनाओं का लाभ मिल सके।
सखलेचा ने कहा कि सभी नागरिक एवं ग्रामीण जन अपना संपूर्ण हेल्थ चेकअप अवश्य करवा ले और आभा आईडी बनवा ले।
कार्यक्रम को कलेक्टर दिनेश जैन ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर विधायक सखलेचा एवं कलेक्टर जैन ने प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं स्व सहायता समूह की महिलाओं खिलाड़ीयो को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
उज्ज्वला योजना के तहत नवीन हितग्राहियों को घरेलू गैस कनेक्शन की डायरी, चूल्हा और गैस सिलेंडर वितरित किए। साथ ही किसानों को मृदा स्वास्थ्य परीक्षण कार्ड भी प्रदान किए गए।
विधायक सखलेचा ने ग्राम किशनपुरा में ग्रामीणों की मांग पर नल जल योजना के काम के कारण क्षतिग्रस्त सड़क को तत्काल सही करवाने के निर्देश जल निगम के अधिकारियों को दिए। उन्होंने ग्राम किशनपुरा में सामुदायिक भवन निर्माण का कार्य तत्काल प्रारंभ करवाकर पूर्ण करवाने के निर्देश भी दिए। ग्राम पंचायत शेहना तलाई में सखलेचा ने सभी लाडली बहनों का जीवन ज्योति बीमा अनिवार्य रूप से करवाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। सखलेचा ने झांतला में कक्षा ग्यारहवीं की कक्षाओं और सहना तलाई में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण भी किया। सखलेचा ने उपस्थित ग्रामीण जनों को विकसित भारत बनाने के लिए समर्पित होकर कार्य करने और अपने दायित्व का निर्वहन करने का संकल्प भी दिलाया।
विधायक सखलेचा एवं कलेक्टर जैन ने ड्रोन प्रदर्शन का लिया जायजा-
विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान ग्राम झांतला, एवं सहना तलाई मैं मैं किसानों के समक्ष ड्रोन से कीटनाशक छिड़काव का प्रदर्शन भी किया गया। सखलेचा एवं कलेक्टर जैन ने किसानों के साथ ड्रोन प्रदर्शन का अवलोकन कर जायजा लिया। इस मौके पर एसडीएम राजकुमार हलदर, उपसंचालक कृषि भगवान सिंह अर्गल व अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।