मंदसौर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा स्थापित सुशासन के उच्चतम मापदण्डों के महत्व को प्रतिपादित करते हुये उनके जन्म दिवस 25 दिसम्बर के एक दिन पूर्व 24 दिसम्बर रविवार एवं 23 दिसंबर को शनिवार का शासकीय अवकाश होने के कारण समस्त कार्यालयों में 22 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप में मनाये जाने के निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में सभी शासकीय अधिकारियों कर्मचारियों को सुशासन की शपथ दिलाई।
सुशासन दिवस पर शपथ- मैं सत्य निष्ठा से शपथ लेता हूँ/लेती हूँ कि मैं प्रदेश में सुशासन के उच्चतम मापदण्डों को स्थापित करने के लिये सदैव संकल्पित रहूंगा/रहूँगी और शासन की और अधिक पारदर्शी, सहभागी जनकल्याण केंद्रित तथा जवाबदेह बनाने के लिये हर संभव प्रयास करता रहूंगा/रहूंगी। प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लक्ष्य को पाने के लिये सदैव तत्पर रहूंगा/रहूँगी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर विशाल सिंह चौहान, एसडीएम शाक्य सहित अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। सुशासन दिवस पर जिले के अन्य शासकीय कार्यालयों में भी सुशासन की शपथ दिलाई गई।