BREAKING NEWS
KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में रूक-रूककर जारी है मानसून.. <<     KHABAR : सेगांव में चला साइबर जागरूकता अभियान 2.0,.. <<     रतलाम जिले के जावरा में अतिथि शिक्षकों का.. <<     KHABAR : गोपालपुरा वार्ड में स्ट्रीट लाइट का.. <<     BIG NEWS : लेवड़ा तालाब में दर्दनाक हादसा, गहरे पानी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 23, 2023, 11:47 am
KHABAR : विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत जिले में आयोजनों का सिलसिला जारी, लाभ वितरण का कार्यक्रम आयोजित, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत रतलाम जिल्ो में भी आयोजनों का सिलसिला जारी है। 22 दिसंबर को यात्रा ग्राम पंचायत बांगरोद पहुंची, ग्राम पंचायत में शासन की विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों के लिए कैंप आयोजित किया गया।कैंप में आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम आवास योजना, पीएम उज्जवला योजना, पीएम विश्वकर्म योजना, पीएम किसान सम्मान निधि किसान क्रेडिट कार्ड ,जनधन बीमा योजना, जीवन ज्योति सुरक्षा बीमा, अटल पेंशन योजना आदि विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों के आवेदन एकत्रित किए गए साथ ही लाभ वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रतलाम ग्रामीण के विधायक मथुरालाल डामर, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हितेंद्र सिंह भाटी, जिला पंचायत सदस्य सतनारायण पाटीदार, जनपद सदस्य हरीश पटेल, यात्रा के विधानसभा प्रभारी राजेंद्र सिंह यादव, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जाट, ग्राम पंचायत सरपंच राकेश व्यास सहित हर विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हुए। ग्राम बांगरोद में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल योजना बनाकर क्रियान्वित की गई है। योजना में बांगरोद को हर घर जल ग्राम घोषित किया गया है। इस उपलब्धि पर विधायक मथुरालाल डामर ने यात्रा के दौरान बांगरोद सरपंच राकेश व्यास को अभिनंदन पत्र प्रदान किया। इस दौरान जिला जल सलाहकार आनंद व्यास, सचिव संतोष पाटीदार, उपयंत्री डीसी कथीरिया, विकासखंड समन्वयक बबन बेनल उपस्थित थे।
यात्रा का गारंटी रथ ग्राम धतरावदा पहुंचा-
ग्राम पंचायत धतरावदा में भी शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रेषित विकसित भारत संकल्प यात्रा का गारंटी रथ ग्राम धतरावदा पहुंचा। दीप प्रज्जवलित कर माँ सरस्वती वंदना व माल्यार्पण द्वारा कार्यकम का शुभारंभ किया गया। यात्रा के संबंध मे सहायक विकास विस्तार अधिकारी जनपद पंचायत जावरा सुनील शर्मा द्वारा स्वागत भाषण में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि गोपाल गुर्जर, बालाराम पाटीदार, राजेन्द्रसिंह देवडा अतिथि थे। यात्रा की शपथ गोपाल गुर्जर, द्वारा उपस्थित जनसमुदाय को दिलवाई गई।अतिथियों द्वारा अपने उद्बोधन में मध्यप्रदेश शासन एवं भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई तथा अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया। मेरी कहानी मेरी जुबानी में 6 हितग्राहियों द्वारा जानकारी दी गई। विभागीय अधिकारियों द्वारा विभाग से लाभ लेने हेतु पात्रता तथा लाभ लेने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। अतिथियों का स्वागत ग्राम पंचायत मार्तण्डगंज सरपंच भेरूलाल चौहान, उपसरपंच मंगलसिंह सिसोदिया एंव ग्राम पंचायत पंचों द्वारा पुष्पहार से स्वागत एवं सम्मान किया गया। संचालन जनपद पंचायत जावरा के गोपाल विश्वकर्मा कांकरवा द्वारा किया गया। आभार भेरूलाल चौहान सरपंच ग्राम पंचायत मार्तण्डगंज द्वारा व्यक्त किया गया।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत 23 दिसंबर को आयोजित होने वाले कैंप-
रतलाम जिले में जारी विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत 23 दिसंबर को जिन स्थानों पर कैंप आयोजित होंगे उनमें विकासखंड आलोट के ग्राम कराडिया तथा थूरिया, बाजना के गड़ीगमना तथा भूरी घाटी, जावरा के असावती तथा मरम्या, पिपलोदा के सोहनगढ़ तथा बडायला चोरासी, रतलाम के उसरगार तथा अमलेटा तथा सैलाना के चंदेरा तथा पाटडी में कैंप आयोजित होंगे ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE