देवास। जिला खेल अधिकारी देवास ने बताया कि खेल और युवा कल्याण विभाग भारत सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय युवा उत्सव 2023 का आयोजन पुणे (महाराष्ट्र) में 12 से 16 जनवरी 2024 के मध्य आयोजित किया जा रहा है।
भारत सरकार के निर्देशानुसार जिला, संभाग एवं राज्य पर 08 विधायें लोकगीत, लोकनृत्य, एकल लोकनृत्य, एकल लोकगीत, कहानी लेखन, पोस्टर मैकिंग, भाषण एवं फोटोग्रीफी प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। युवा उत्सव संबंधित अधिक जानकारी के लिये प्रतिभागी कार्यालय समय में (07272-258047 व 9425347250) पर संपर्क कर सकते है।
जिला खेल अधिकारी देवास ने बताया कि जिला स्तर पर वर्चुअल युवा उत्सव के आयोजन में भाग लेने के लिए जिले के 15 से 29 वर्ष के प्रतिभागी भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशानुसार निर्धारित समय-सीमा का वीडियो बनाकर (पेन ड्राईव/डीवीडी/सीडी बेस्ट क्वालिटी में) 26 दिसम्बर 2023 को कार्यालयीन समय पर 05.30 बजे तक कार्यालय जिला खेल और युवा कल्याण विभाग कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम विकास नगर देवास पर स्वयं उपस्थित होकर अपना आवेदन पासपोर्ट फोटो, जन्मतिथि संबंधित दस्तावेज, आधार कार्ड एवं मूल निवासी की छायाप्रति सहित जमा सकते है। आवेदक अधिक जानकारी के लिए जिला खेल और युवा कल्याण विभाग कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम विकास नगर देवास से संपर्क कर सकते है।