BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 3, 2024, 12:53 pm
BIG NEWS : एमपी में हड़ताल ख़त्म होने के बाद कृषि उपज मंडी में भी लौटी रौनक, बेहतर भाव से किसानो के चेहरे खिले, लहसुन की आवक रही कम, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ आसिफ शाह की खबर   

Share On:-

नीमच। बस और ट्रक की हड़ताल ख़त्म होने के बाद कृषि उपज मंडी नीमच में मक्का, सोयाबीन, मूंगफली, कलौंजी, पोस्ता, लहसुन, मैथी, धनिया और औषधी उपज की आज बुधवार को बढ़िया आवक रही। 
सभी जिंसों की बात करें तो नीमच की मंडी में लगभग 15 हजार से अधिक बोरियों की आवक रही। लहसुन करीब 2000 बोरी आया। चुंकी पुरानी लहसुन की आवक का आखिरी दौर चल रहा है, इसलिए लहसुन मंडी में कम आ रहा है। यह भी माना जा रहा है कि पिछले दो-तीन साल से लहसुन का भाव बहुत कम आ रहा था इसलिए काश्तकारों ने इस बार लहसुन कम बोई थी। 
किसानों का कहना है कि 20 दिनों के बाद नई लहसुन भरपूर मात्रा में आना शुरू हो जाएगी। पिछले 5 दिनों में आज लहसुन में चार हजार रुपए की तेजी रही। नीमच की कृषि मंडी में आज लहसुन का भाव 12000 रूपए से लेकर 26000 रुपए तक रहा। ड्राइवर की हड़ताल का मंडी में जिंसों की आवक पर कोई खास असर नहीं दिखाई दिया। मंडी में बेहतर भाव के चलते किसान खुश दिखाई दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE