BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 6, 2024, 5:59 pm
BIG NEWS : कृषि उपज मंडी नीमच और पोस्तादाना लेकर आया किसान, जब नीलामी के बाद देखा इस ओर तो उड़ गए होश, फिर मौके पर मची अफरा तफरी, सूचना मिलते ही दौड़े अधिकारी, सीसीटीवी फुटेज में दिखा..., इंस्पेक्टर ने लिया ये एक्शन, पढ़े महेंद्र अहीर की खबर       

Share On:-

नीमच। कृषि उपज मंडी नीमच में पोस्ता मंडी में आज एक किसान का पोस्तादाने का कट्टा गायब हो गया। जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। मंडी ऑफिस के सीसीटीवी कैमरों से फुटेज में भी देखा गया लेकिन कट्टा दिखाई नहीं दिया। वहीं पोस्ता मंडी में किसानों से हम्मालों द्वारा अवैध वसूली को लेकर भी मंडी इंस्पेक्टर ने कार्यवाई की और हम्मालों को फटकार लगाई।  
प्राप्त जानकारी के अनुसार पोस्ता मंडी में शनिवार को पालसोडा निवासी किसान राकेश पिता मांगीलाल तेली पोस्तादाना लेकर नीमच कृषि उपज मंडी आया था। नीलामी के दौरान किसान राकेश का पोस्तादाना माहेश्वरी ट्रेडर्स ने 88 हजार की बोली लगाकर ख़रीदा। इसके कुछ ही देर बाद राकेश अन्य किसानों से बातचीत करने लगा तो किसी बदमाश ने उसके पोस्तदाने के कट्टे पर हाथ साफ़ कर दिया। जब राकेश को इस वारदात की खबर लगी तो उसने आसपास तलाश की लेकिन उसे गायब पोस्तदाने का कट्टा कहीं नहीं मिला। इसके बाद किसान राकेश ने इसकी सूचना मंडी प्रशासन को दी। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज मंडी कार्यालय में देखे तो कहीं भी पोस्ता का गायब कट्टा नहीं दिखाई दिया। फ़िलहाल किसान राकेश की शिकायत पर मंडी प्रशासन ने जांच शुरू कर दी हैं।      
वहीं पोस्ता मंडी में हम्मालों की अवैध वसूली की खबरें भी लगातार आ रही थी। आज पोस्ता मंडी में कुकड़ेश्वर का किसान शम्भुसिंह मालवीय 23 किलो पोस्ता लेकर आया था। जिसके हम्मालों ने अवैध रूप से 60 रूपए ले लिए। जिसका किसान शम्भुसिंह ने विरोध किया और मंडी इंस्पेक्टर को अवगत करवाया। मंडी इंस्पेक्टर समीर दास मौके पर पहुंचे और हम्मालों को फटकार लगाई। साथ ही अवैध वसूली करने वाले हम्मालों को 15 दिन के लिए पोस्ता मंडी से बाहर कर दिया।
नीमच कृषि उपज मंडी में अव्यवस्थाओं का अंबार लगा हुआ हैं। आएदिन चोरी की घटनाए सामने आ रही हैं। मंडी में इतने सुरक्षा गार्ड होने के बावजूद भी चोरियों की वारदात रुक नहीं रही हैं। किसानों का कहना हैं कि सुरक्षा गार्ड ढेरों के आसपास कम और होटलों पर चाय की चुस्किया लेते हुए ज्यादा दिखाई देते हैं। मंडी प्रशसन को ऐसे सुरक्षा गार्डो पर एक्शन लेना चाहिए। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE