गुना। गोविंद सिंह की जयंती की पूर्व संध्या पर गुना शहर में चल समारोह निकला। सिक्खों के 10वें गुरू गोविंद सिंह की जयंती प्रकाश पर्व के तौर पर मनाई जाती है। गुरु गोविंद सिंह की जयंती की पूर्व संध्या पर शहर में गुरु गोविंद सिंह एवं पांच प्यारों का जुलूस शहर के विभिन्न मार्गाे से निकला गया। यह जुलूस जय स्तंभ चौराहा, तेलघानी, हनुमान चौराहा, हाट रोड, सदर बाजार होते हुए गुरुद्वारे पहुंचकर संपन्न हुआ। जिसमें सिख समुदाय की महिलाएं एवं पुरुष बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।
केंट गुरु द्वारा समिति एवं बलवंत सिंह बनारसी परिवार द्वारा हनुमान चौराहा पर गुरु गोविंद सिंह के पंच प्यारों का माला पहनाकर एवं चल समारोह का पुष्प वर्षा कर स्वागत सम्मान किया गया। जुलूस में शामिल सभी भक्तों को प्रसादी के रूप में समोसे एवं इमरती का वितरण किया। इस अवसर पर केंट गुरुद्वारे की समिति के सभी सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।