डेस्क। राम राज्य स्थापना यात्रा 10 जनवरी से प्रारंभ होकर पूरे क्षेत्र में भ्रमण करने के पश्चात आलोट, आगर, नलखेड़ा से होते हुए गुना में सरकार टेकरी बालाजी तीर्थ का दर्शन करते हुए शिवपुरी से झांसी और वहां से लखनऊ पहुंची। जहां विशिष्ट अतिथि यूपी सरकार के अतिथि निवास में स्वागत सत्कार हुआ और वहां से रात्रि विश्राम के पश्चात अयोध्या की पवित्र भूमि में भगवान श्री राम के चरणों में पहुंची।
यात्रा के अयोध्या पहुंचने पर सर्वप्रथम महामंडलेश्वर स्वामी मधुसुधनानंद महाराज से श्री वृन्दावन धाम के पीठाधीश्वर श्री रितेश्वरानंद जी महाराज से आत्मीय भेंट हुई। आध्यामिक चर्चा के पश्चात श्री रामानंद संप्रदाय के वलभाचार्य महाराज जी के दर्शन करने के पश्चात अयोध्या धाम में हनुमान गड़ी और प्रभु श्री राम के दर्शन के पश्चात यात्रा का विराम हुआ। अयोध्या में अपार संत समाज का विहगम दृश ऐसा लग रहा जैसे त्रेता युग में प्रभु श्री राम के दर्शन हेतू ऋषि मुनि आए थे। समस्त भारतवासी अपने प्रभु की स्थापना के दिन विशेष उत्सव मनाए।