नीमच। जज्बा फाउंडेशन उज्जैन द्वारा मिस्टर एमपी का आयोजन दिनांक 15 जनवरी को उज्जैन में किया गया। जिसमे लगातार पांचवीं बार नीमच के अरबाज खान को मिस्टर मध्य प्रदेश का खिताब मिला हैं।
प्रतियोगिता वजन विभाग के अनुसार की गई। जिसमे 70 से 75 वर्ग में मुश्ताक मंसूरी ने ब्रोंज मेडल हासिल किया, 80 से 85 वजन वर्ग में अरबाज खान ने प्रथम स्थान अर्जित कर गोल्ड मेडल हासिल किया, 85 से 90 वजन वर्ग मे कृष्णा नायक ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। नीमच जिले की टीम के कोच मैनेजर अर्जुन पंडित और मेहबूब खान रहे।
आगामी 15 मार्च को फेडरेशन कप मिस्टर इंडिया लुधियाना पंजाब में होने जा रही हैं। जिसमें नीमच के अरबाज खान और मस्तक मंसूरी का चयन किया गया हैं। यह जानकारी नीमच बॉडी बिल्डिंग के अध्यक्ष अभिनव चौरसिया द्वारा दी गई।