नीमच। श्री अयोध्या धाम में आज रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन हुआ। जिसको लेकर नीमच शहर में भी जगह-जगह जमकर आतिशबाजी की गई। आज पूरा जिला राममय नजर आ रहा हैं। जगह जगह धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शहर के समाजसेवी अशोक-अरुल अरोरा गंगानगर द्वारा भी अयोध्या में श्री राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अविनाश ग्रुप ऑफिस पर जमकर आतिशबाजी कर मिठाई बांटी गई।
इसके बाद समाजसेवी समाजसेवी अशोक-अरुल अरोरा गंगानगर द्वारा विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया। वाहन रैली में समाजसेवी अशोक अरोरा एवं अरुल अरोरा स्वयं मोटरसाईकल सवार होकर निकले। वाहन रैली में कई वरिष्ठ समाजसेवी, कई संगठन के पदाधिकारीयों ने सहभागिता की। यह रैली अविनाश ग्रुप ऑफिस से शुरू होकर शहर के वीरपार्क रोड़, एलआईसी चौराहा, गोल चौराहा, विजय टॉकीज चौराहा, चौकन्ना बालाजी, स्टेशन रोड़, सीआरपीएफ चौराहा, कलेक्ट्री चौराहा, ग्वाल टोली, भगवानपूरा चौराहा, डाक बंगला, शोरूम चौराहा, फव्वारा चौक होते हुए किलेश्वर धाम पर समाप्त हुई। उक्त वाहन रैली के काफिले में सैकड़ों भक्तगण अपने दुपहिया और चारपहिया वाहनों पर सवार होकर जय जय श्रीराम के नारे लगाते हुए चल रहे थे।